फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sepoy recruitment examination on 18 and 19 june.

41,520 सिपाहियों की भर्ती के लिए परीक्षा 18 व 19 जून को, दो घंटे में देने होंगे 150 सवालों के जवाब

Mon, 18 Jun 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
 sepoy recruitment examination on 18 and 19 june.
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस विभाग में 41, 520 सिपाहियों की भर्ती के लिए सोमवार और मंगलवार को दो पालियों में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 56 जिलों में 860 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उधर, डीजीपी ने परीक्षार्थियों से शांतिपूर्वक परीक्षा देने की अपील की है।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए 22.67 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से रिफरेंस नंबर, नाम और जन्म की तारीख डालकर जिला और केंद्र के बारे में जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


साथ में ले जाएं फोटो पहचान पत्र
वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी अपना एक नवीन कलर फोटो और फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाएं। ई-आधार कार्ड मान्य नहीं है। भर्ती बोर्ड ने जो पहचान पत्र मान्य किए हैं उसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, फोटो सहित बैंक पासबुक, मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय का पहचान पत्र शामिल हैं। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का गजट, टोपी, जूता और चश्मा केंद्रों पर ले जाने की अनुमति नहीं है। हर छात्र का बॉयोमीट्रिक उसकी सीट पर लिया जाएगा और अभ्यर्थी को एक बार कोड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पर्यवेक्षण की व्यवस्था
परीक्षा के लिए त्रिस्तरीय यानी जोन, रेंज और जिला स्तर की पर्यवेक्षण व्यवस्था की गई है। हर जिले में अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अफसर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शांति व्यवस्था के लिए हर सेंटर पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

ये है परीक्षा का शिड्यूल

 sepoy recruitment examination on 18 and 19 june.

- पहली पाली 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा 3 से 5 बजे तक होगी।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्रों में दिया जाएगा प्रवेश।
- पहली पाली में 9.30 और दूसरी में ढाई बजे के बाद केंद्र पर नहीं मिलेगा प्रवेश।

दो घंटे में देने होंगे डेढ़ सौ सवालों के जवाब
- 150 प्रश्नों की होगी पेन और पेपर पर आधारित परीक्षा, हर प्रश्न दो अंकों का होगा।
- 38-38 प्रश्न सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता के होंगे।
- 37-37 प्रश्न मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तार्किक क्षमता व सामान्य हिंदी के होंगे।
- 150 प्रश्नों के कुल 300 अंक होंगे, गलत उत्तर पर आधे अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed