फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Senior theatre artist Anil Rastogi and poet Pankaj Prasoon honored

Lucknow News: वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल रस्तोगी और कवि पंकज प्रसून सम्मानित

Mon, 23 Feb 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Senior theatre artist Anil Rastogi and poet Pankaj Prasoon honored
वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल रस्तोगी और कवि पंकज प्रसून सम्मानित
लखनऊ। कविशाला की ओर से गोमतीनगर स्थित शीरोज हैंगआउट में रविवार को हुए आगाज कार्यक्रम में साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम देखने को मिला। वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल रस्तोगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और कवि पंकज प्रसून को ‘कविशाला साहित्य सम्मान’ से नवाजा गया। वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने पत्रकारिता और भाषा संवाद विषय पर कहा कि बदलते समय में भाषा की जिम्मेदारी और पत्रकारिता की संवेदनशीलता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट, कवयित्री मालविका हरिओम, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल रस्तोगी, कवि राजेश कुमार ने और व्यंग्यकार पंकज प्रसून ने विचार रखे। शाम के आयोजन में शायर संजय मिश्रा शौक, डॉ. ओम शर्मा ओम, लोकेश त्रिपाठी, आदर्श श्रीवास्तव, अभिश्रेष्ठ तिवारी, डॉ. सुधा मिश्रा, देवेंद्र दीक्षित, प्रेरणा, आलोक और शहबाज़ तालिब ने शायरी और रचनाओं से मनोरंजन किया। कविशाला के संस्थापक अंकुर मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed