{"_id":"595246a44f1c1b00398b4815","slug":"senior-pcs-officers-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 सीनियर PCS व 28 SDM के तबादले, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 सीनियर PCS व 28 SDM के तबादले, देखें लिस्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार ने सौ दिनों के कामकाज का हिसाब देने के बाद मंगलवार शाम को 50 सीनियर पीसीएस अफसरों व 28 एसडीएम के तबादले कर दिए। प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ प्रकाश को विशेष सचिव शहरी विकास, आर पी सिंह यादव को विशेष सचिव नियोजन व नीरज शुक्ला को विशेष सचिव कृषि व्यापार एवं विपणन बनाया गया है। इन तबादलों के पीछे प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने की योगी सरकार की मंशा बताई जा रही है।
विज्ञापन
सरकार ने पवन गंगवार को संयुक्त सचिव खाद्य औषधि, पुष्कर श्रीवास्तव को ओएसडी भदोही प्राधिकरण, मंजूलता को ओएसडी कानपुर विकास प्राधिकरण का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, प्रभुनाथ को एडीएम प्रशासन गोरखपुर, बलराम सिंह को सीआरओ गोरखपुर व धीरज शुक्ला को विशेष सचिव स्वास्थ्य के पद पर तैनाती दी गई है।