फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Senior citizens showed their strength in tennis ball and musical chair.

Lucknow News: टेनिस गेंद व म्यूजिकल चेयर में सीनियर सिटीजन ने दिखाया दमखम

Thu, 30 Oct 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens showed their strength in tennis ball and musical chair.
टेनिस गेंद व म्यूजिकल चेयर में सीनियर सिटीजन ने दिखाया दमखम
लखनऊ। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की ओर से जानकीपुरम स्थित एक प्रतिष्ठान के प्रांगण में दो दिवसीय जन सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतिम दिन बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के साथ बच्चों ने भी सहभागिता की। युवाओं व बच्चों ने गजल, गीत, कविता व नृत्य पर प्रस्तुतियां दीं। टेनिस गेंद व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 60 से 78 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


टेनिस गेंद प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में 69 वर्षीय मधु गुप्ता प्रथम व 78 वर्षीय रेखा अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में 65 वर्षीय विजय कुमार गुप्ता प्रथम और 61 वर्षीय अरविंद जैन दूसरे स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में 69 वर्षीय शोभा मेहरोत्रा प्रथम और 78 वर्षीय रेखा अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों में 77 वर्षीय डॉ. वीएन गुप्ता पहले और 66 वर्षीय अनिल कुमार मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

संयोजक व समिति के महासचिव गुलाब चंद्र सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों व युवाओं को संदेश दिया गया कि हमेशा खुश रहने की आदत डालें। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुशील चंद्र अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed