फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   senior citizen still not got pension after 20 years of retirement

दो दशक पहले रिटायर, अब तक नहीं मिली पेंशन, तहसील के चक्कर काटते चली गई आंखों की रोशनी

Sat, 26 Jun 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
senior citizen still not got pension after 20 years of retirement
मोहनलालगंज (लखनऊ)। तहसील के राजस्व विभाग में संग्रह अमीन पद से रिटायर कर्मचारी को 22 साल की भागदौड़ के बाद भी पेंशन नहीं मिल सकी है। तहसील के चक्कर काटते-काटते इस बुजुर्ग की अब आंखों की रोशनी तक चली गई है, लेकिन इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों का दिल नहीं पसीज रहा है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज कस्बा निवासी बुजुर्ग हरिशंकर ने बताया कि वह 31 अगस्त 1999 को राजस्व अमीन के पद से रिटायर हुए थे। तब से लगातार विभाग के बाबुओं के चक्कर लगा रहे हैं। इस बीच हाई ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारी के चलते धीरे-धीरे दोनों आंखों की रोशनी चली गई तो अब तहसील की दौड़ भी नहीं लगा पा रहे हैं। पेंशन के लिए बाबुओं को फोन कर मदद की गुहार लगा रहे थे। कुछ दिन तक तो बाबू ने पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब एक बाबू ने तो उनका नंबर ही ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है और दूसरे कर्मचारियों ने फोन उठाना तक बंद कर दिया है। इससे वह बेबस हो गए हैं। मामले में एसडीएम मोहनलालगंज शुभी काकन का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराकर सेवानिवृत्त कर्मचारी को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed