फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   semi-naked woman body was found in Lucknow with injuries on her body and panja missing on her left foot

UP: महिला की अर्द्धनग्न लाश मिली, शरीर पर चोट के निशान...बाएं पैर का पंजा गायब; पास में पड़ी थीं टूटी चूड़ियां

Fri, 09 Jan 2026 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jan 2026 04:56 PM IST
सार

राजधानी में सड़क किनारे महिला की अर्द्धनग्न लाश पड़ी मिली। शरीर पर चोट के निशान थे। बाएं पैर का पंजा गायब था। पास में शराब का पाउच और टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
semi-naked woman body was found in Lucknow with injuries on her body and panja missing on her left foot
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह अमावा जंगल में पुलिया के पास सड़क किनारे एक महिला का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला। पास में ही झोला, शराब के पाउच और टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


घटना बंथरा थाना क्षेत्र के अमावा जंगल की है। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 50 साल के आसपास आंकी जा रही है। शरीर पर लाल रंग की जैकेट और पेटीकोट मौजूद था। कुछ दूरी पर एक टोपी तथा झोले में खाना और शराब का पाउच मिला है। पास में ही टूटी हुई चूड़ियां भी पड़ी थीं। 
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया, पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के माथे व सिर पर चोट के निशान हैं। बाएं पैर का पंजा गायब था। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जंगली जानवरों ने पैर के पंजे को खा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का पता चलेगा

इंस्पेक्टर का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। पहचान न होने पर 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed