फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sellers stopped Deputy CM kafila in Ayodhya.

Keshav Prasad Maurya : डिप्टी सीएम का काफिला रुकवाकर दुकानदारों ने दिखाए बर्बरता के निशान, कार्रवाई की मांग की

Sat, 20 Aug 2022 05:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Aug 2022 05:48 PM IST
सार

पुलिस ने जगह निर्धारित करने के बाद भी पटरी दुकानदारों का ठेला हटवा दिया और पिटाई की। नाराज दुकानदारों ने कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी समस्या रखी।

विज्ञापन
Sellers stopped Deputy CM kafila in Ayodhya.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी चूक का मामला सामने आया है। अयोध्या दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम के काफिले को नया घाट पर पटरी दुकानदारों की एक टोली ने रोक लिया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


दुकानदारों ने नगर निगम और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र भी सौंपा है। दरअसल बीते दिनों नगर निगम के द्वारा पटरी पर दुकाने लगाने वाले दुकानदारों की दुकाने हटाई गई थीं उसके बाद नगर निगम के परिवर्तन दल के द्वारा मौखिक रूप से चयनित स्थल तय किया गया था।
विज्ञापन


आज उसी जगह पर ठेला और पटरी दुकानदारों ने दुकानें लगा रखी थी फिल्मी अंदाज में एक पुलिसकर्मी पहुंचा और बिना कुछ बोले पटरी दुकानदारों की बर्बर पिटाई करने लगा पिटाई से नाराज दुकानदारों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के काफिले को रोका और उनसे अपनी शिकायतें दर्ज कराई साथ ही अपने शरीर पर पड़े हुए डंडे के निशान दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उनके समस्या का समाधान की बात भी कही। स्थानीय ठेला लगाने वाले पप्पू ने बताया कि एकाएक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुकान हटाने की बात कही। निरंजन ने रोते हुए नयाघाट चौकी इंचार्ज पर बर्बरता करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed