{"_id":"62147b0c61d6ef40756a34bf","slug":"selection-of-panchayat-sahayak-completes-in-56-gram-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 56 हजार ग्राम पंचायतों में सहायकों का चयन पूरा, 1832 पर कार्यवाही लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 56 हजार ग्राम पंचायतों में सहायकों का चयन पूरा, 1832 पर कार्यवाही लंबित
Tue, 22 Feb 2022 11:26 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:26 AM IST
सार
यूपी में पंचायतीराज विभाग ने अब तक 56,357 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के चयन का काम पूरा कर लिया है। इनमें 53,555 से अनुबंध भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की 56 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के चयन का काम पूरा हो गया है। शेष करीब 1800 पंचायत सहायकों के चयन की कार्यवाही जारी है। विधानसभा चुनाव बाद इनका भी चयन कर जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग के मुताबिक सरकार ने प्रदेश की 58,189 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती का एलान किया था। इनके चयन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई थी। विभाग ने अब तक 56,357 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के चयन का काम पूरा कर लिया है। इनमें 53,555 से अनुबंध भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न कारणों से 1,832 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के चयन का काम विभिन्न स्तर पर लंबित है। विधानसभा चुनाव पूरा होने के बाद यह कार्यवाही भी पूरी हो जाएगी। विभाग इस संबंध में की जा रही कार्यवाही की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन