{"_id":"67e6e8809e3c80f3fa0c37eb","slug":"selection-of-lu-student-as-military-officer-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1135151-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि छात्र का सैन्य अधिकारी के पद पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि छात्र का सैन्य अधिकारी के पद पर चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 64 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट व एमएससी फिजिक्स के छात्र आयुष पटेल का भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। वह ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी प्रयागराज में सेवाएं देंगे। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और कमान अधिकारी ने शुभकामनाएं दी हैं।
बीटेक, एमसीए को एआईसीटीई से मान्यता
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के बीटेक और एमसीए पाठ्यक्रमों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्यता मिल गई है। कुलपति ने संकाय के शिक्षकों से कहा कि यह हमारे संस्थान की तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता को दर्शाता है। यह मान्यता विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगी। डीन प्रो. एके सिंह व विभाग के सभी शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन