फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   selection of aap candidate

3-सी के आधार पर होगा ‘आप’ प्रत्याशी का चुनाव

Tue, 17 Dec 2013 11:32 AM IST
टीम डिजिटल/सुल्तानपुर
टीम डिजिटल/सुल्तानपुर Updated Tue, 17 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
selection of aap candidate

आम आदमी पार्टी (आप) देश की चुनिंदा लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जल्द ही पार्टी इन चुनाव क्षेत्रों का निर्धारण कर लेगी।

विज्ञापन


संबंधित क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आमंत्रण मांगे जाएंगे। दावेदारों को कड़ी कसौटी पर परखने के बाद उनके नाम को हरी झंडी दी जाएगी।

चुनावी रणनीति का खुलासा आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने सोमवार को ‘अमर उजाला’ से किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी की कसौटी का आधार 3-सी होगा। करेक्टर, क्रिमिनल और करप्शन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

पार्टी के समक्ष हिंदी भाषी राज्यों से जाति व सांप्रदायिक राजनीति का खात्मा अहम चुनौती है। प्रदेश में कभी परिक्रमा का मुद्दा उठता है तो कभी मुजफ्फरनगर दंगों का। कभी आरक्षण का मुद्दा तो कभी जातीय स्वाभिमान का।

इन सब के बीच जनता के बुनियादी मुद्दे गुम हो जाते हैं। दिल्ली की तरह यूपी में भी इस तरह की राजनीति को शिकस्त देनी होगी। दिल्ली के चुनाव में धन-बल को बड़ी शिकस्त मिली है।
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा के करोड़ों के प्रत्याशी ‘आप’ के मामूली प्रत्याशियों से चुनाव हार गए हैं। ‘आप’ ने 12 रिजर्व सीटों पर जीत हासिल की है।

दिल्ली में सरकार बनाने के मसले पर संजय ने कहा कि पार्टी के 18 सूत्री मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस के रुख का इंतजार है।

इनका जवाब आने के बाद जनता से राय लेकर ही इस दिशा में कोई कदम आगे बढ़ाया जाएगा। आम आदमी पार्टी की योजना राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक रैली करने की है। जल्द ही इसकी तिथि तय कर तैयारियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed