फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   selection criteria for tet

टीईटी मेरिट पर फैसला 20 नवंबर को

Sat, 09 Nov 2013 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/इलाहाबाद
टीम डिजिटल/इलाहाबाद Updated Sat, 09 Nov 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
selection criteria for tet

प्रदेश में 72825 सहायक अध्यापकों के चयन व नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट में चल रही बहस शुक्रवार को पूरी हो गई है।

विज्ञापन


अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है। इसे 20 नवंबर को सुनाया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने बहस के दौरान अपना पक्ष रखते हुए साफ किया है कि टीईटी के प्राप्तांक मात्र के आधार पर चयन की मेरिट नहीं बन सकती है।

एनसीटीई की गाइड लाइन भी ऐसा कोई आदेश नहीं देती है। याचिका पर प्रदेश सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सीबी यादव ने पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली 1981 में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए ही 15 वां संशोधन किया गया है।

इसके बाद से अब चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया साफ हो गई है। नवंबर 2011 के विज्ञापन में मात्र टीईटी प्राप्तांक को ही मेरिट का आधार बनाया गया था।

पढ़ें-उर्दू शिक्षक बनने का ये रहा दूसरा मौका


नियमावली में संशोधन से अब यह स्थिति साफ हो गई है। चयन किस आधार पर किया जाएगा यह तय करना सरकार का विशेषाधिकार है।

याचीगण की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र, नवीन कुमार शर्मा आदि ने सरकार की इस दलील का विरोध करते हुए कहा कि फुलबेंच ने भी अपने निर्णय में टीईटी प्राप्तांक को मेरिट में शामिल करने की बात कही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थियों की भर्ती कर ली जबकि बीएड डिग्री धारकों के साथ भेदभाव किया गया।

सरकार की ओर से यह भी दलील दी गई कि टीईटी 2011 में व्यापक धांधली होने के कारण ही चयन प्रक्रिया प्रभावित हुई।

इस पर मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने टिप्पणी की कि यदि धांधली हुई थी तो सरकार के पास परीक्षा रद करने का विकल्प था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पक्षकारों की दलीलें सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित कर लिया है। फैसला 20 नवंबर को सुनाया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed