फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seeing the move of BJP, SP will advance its step for 2024 elections

Mission Elections : भाजपा की चाल को देखते हुए अपने मोहरों को आगे बढ़ाएगी सपा, पार्टी ने पूरा किया होमवर्क

Mon, 26 Jun 2023 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजित बिसारिया, लखनऊ
अजित बिसारिया, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 05:07 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने टिकट के लिहाज से अधिकतर सीटों पर अपना होमवर्क पूरा कर लिया है, पर इस पर अंतिम मुहर भाजपा के प्रत्याशी को देखकर ही लगेगी।

विज्ञापन
Seeing the move of BJP, SP will advance its step for 2024 elections
demo pic - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा के लिए शह-मात के खेल में सबकी नजर प्रतिद्वंद्वी की चाल पर है। समाजवादी पार्टी ने टिकट के लिहाज से अधिकतर सीटों पर अपना होमवर्क पूरा कर लिया है, पर इस पर अंतिम मुहर भाजपा के प्रत्याशी को देखकर ही लगेगी। मुख्य विपक्षी दल सपा को उम्मीद है कि सत्ताधारी दल अपने करीब 25-30 सिटिंग सांसदों का या तो टिकट काटेगी या उनके क्षेत्र में बदलाव करेगी। इस संभावना के मद्देनजर भी सपा अपनी रणनीति तैयार कर रही है।

विज्ञापन


चुनाव में मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा राजनीतिक दल के बजाय जातिगत प्रत्याशी की ओर खिसकता है। यही वजह है कि सभी प्रमुख दल टिकट फाइनल करते वक्त जातिगत समीकरणों पर विशेष ध्यान देते हैं। इसलिए सपा नेतृत्व ने भी अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के टिकट को लेकर आने वाले निर्णयों पर लगातार निगाह बनाए रखने की योजना बनाई है, ताकि आधार वोट के साथ-साथ उनका प्रत्याशी जातिगत समीकरणों के लिहाज से भी उपयुक्त हो।
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर रूहेलखंड से सटी एक सीट पर भाजपा के मौजूदा लोकसभा सदस्य ब्राह्मण हैं। सुगबुगाहट है कि भाजपा नेतृत्व उनका क्षेत्र बदलकर नजदीक की ही दूसरी लोकसभा सीट पर लड़ा सकता है। वहीं, नजदीक की सीट भी इस समय भाजपा के पास है और वहां से लोकसभा सदस्य पिछड़ा वर्ग से हैं। इन दोनों ही लोकसभा सदस्यों के क्षेत्रों को अगले चुनाव में आपस में बदला जा सकता है। इस संभावना के मद्देनजर सपा ने भी अपना होमवर्क किया है। इन दोनों सीटों में से पहली पर भाजपा के ओबीसी प्रत्याशी घोषित करते ही सपा वहां ब्राह्मण प्रत्याशी उतारेगी। वहीं, दूसरी पर सामान्य वर्ग का प्रत्याशी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से सपा मानकार चल रही है कि यदि भाजपा से सुभासपा का गठबंधन हुआ तो कम से कम एक से दो सीट पूर्वांचल में गठबंधन के तहत जा सकती है। इनमें कम से कम एक सीट पर पिछड़े वर्ग का प्रत्याशी होना तय माना जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो सपा यहां से ब्राह्मण या भूमिहार प्रत्याशी देगी। सपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने इन्हीं जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए हर सीट के लिए अपनी पुख्ता योजना बनाई है। प्रशिक्षण शिविरों और जिलेवार बैठकों के माध्यम से जमीन पर काम हो रहा है। प्रतिद्वंद्वी की चाल को भांपते हुए अपने मोहरों को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed