फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seeing Crime Patrol, the former driver had installed a spy camera in the owner's bathroom.

Lucknow News: क्राइम पेट्रोल देखकर पूर्व चालक ने मालिक के बाथरूम में लगाया था स्पाई कैमरा

Sun, 16 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seeing Crime Patrol, the former driver had installed a spy camera in the owner's bathroom.
क्राइम पेट्रोल देखकर पूर्व चालक ने मालिक के बाथरूम में लगाया था स्पाई कैमरा
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले कारोबारी के बाथरूम में स्पाई कैमरा उनके पूर्व चालक सुधीर कश्यप ने लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह गोमतीनगर के विनीतखंड का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि क्राइम पेट्रोल देखकर उसने घटना को अंजाम दिया था।नहाते वक्त कारोबारी का वीडियो बना लिया था। फिर ये वीडियो भेजकर छह करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


एडीसीपी साउथ अमित कुमावत ने बताया कि आरोपी सुधीर मूलरूप से सीतापुर के सिधौली का रहने वाला है। पीड़ित ने उस पर शक जताया था। शुक्रवार को पुलिस ने झिलझिला पुरवा मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2024 में मालिक ने नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद उसने रुपये ऐंठने की सोची। क्राइम पेट्रोल में बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाए जाने का एपिसोड देखा। इसके बाद उसने कैमरा और वाईफाई डिवाइस खरीदी। फिर पीड़ित के बाथरूम में पीछे से फॉल्स सीलिंग के बीच कैमरा लगा दिया था। कैमरे को अपने मोबाइल से जोड़ लिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने वीडियो को अपने मोबाइल फोन में सेव कर लिया था। एक नया सिमकार्ड लेकर उस वीडियो को नए सिमकार्ड पर ट्रांसफर किया और उसी नंबर से पीड़ित को वीडियो भेजकर रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने स्पाई कैमरा, वाईफाई, इंटरनेट डोंगल, मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड और दो चार्जर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला

कारोबारी को 11 फरवरी को मैसेज भेजकर छह करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। मैसेज में दंपती का बाथरूम में अलग-अलग नहाते हुए वीडियो भी था। रुपये लेकर गोमतीनगर आने की बात कही गई थी। रुपये न मिलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। दंपती ने बाथरूम चेक किया तो फॉल्स सीलिंग में छेद था। 15 फरवरी को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed