{"_id":"64f59d93d91f35d9e706b1e9","slug":"see-the-crime-stories-of-lucknow-city-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रेलवे अफसर के सरकारी मकान में चोरी, युवती पर हुए हमले को लेकर लोग भयभीत, शहर में हुए ये अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रेलवे अफसर के सरकारी मकान में चोरी, युवती पर हुए हमले को लेकर लोग भयभीत, शहर में हुए ये अपराध
Mon, 04 Sep 2023 02:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:40 PM IST
सार
लखनऊ के पीजीआई इलाके में दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती पर कातिलाना हमला हुआ है जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं। शहर में कई जगहों पर अपराध हुए हैं। यहां पढ़ें अपराध की प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में अपराधों के कम होने के लगातार दावों के बीच राजधानी लखनऊ में कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिनसे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पीजीआई इलाके में दुष्कर्म के विरोध में एक युवती पर कातिलाना हमला हुआ है जिसे लेकर स्थानीय लोग भयभीत हैं। आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वहीं, शहर में रेलवे अधिकारी के सरकारी आवास में चोरी हो गई। यहां पढ़ें, शहर में अपराध की खबरें:
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी के सरकारी मकान में चोरी
मानकनगर की आरडीएसओ कॉलोनी में रेलवे अधिकारी त्रियंबक तिवारी के मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात और नकदी उठा ले गए। घटना के वक्त पीड़ित प्रयागराज गए थे। पड़ोसी की सूचना पर घर लौटे और शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई। त्रियंबक तिवारी रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार निदेशालय में तैनात संयुक्त निदेशक पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी सांत्वना पेंशन निदेशालय में उप निदेशक हैं।
विज्ञापन
पुलिस चौकी बनाने की मांग, दो आरोपी फरार
पीजीआई इलाके में दुष्कर्म के विरोध पर युवती पर बुधवार को हुए कातिलाना हमले के बाद स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कॉलोनी के रहने वाले एनएस धामी, प्रकाश बिष्ट और जेबी भट्ट ने गांव में पुलिस चौकी बनाने और खुलेआम शराब पीने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। युवती पर हुए हमले के मामले में फरार मुख्य आरोपी पंकज रावत के दो साथियों पूरन व ललित को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
जन्मदिन से पहले बीए की छात्रा ने लगा ली फांसी
लखनऊ के आशियाना इलाके में रहने वाली बीए की छात्रा 17 वर्षीय गुनगुन उर्फ आर्या ने शनिवार रात फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सिर्फ डिप्रेशन की बात बताई है। छात्रा का 12 सितंबर को जन्मदिन था। इंस्पेक्टर एके पांडे के मुताबिक, सेक्टर-एच इलाके में प्राइवेट कंपनीकर्मी संजय अग्निहोत्री परिवार संग रहते हैं। उनकी बेटी गुनगुन केकेसी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार रात करीब दस बजे पहली मंजिल पर बने टिनशेड में पढ़ाई करने की बात कहकर चली गई। संजय के अनुसार, थोड़ी देर के बाद भतीजे का फोन आया और उसने गुनगुन से बात करने की इच्छा जताई। छोटा भाई अक्षत बहन को बुलाने ऊपर पहुंचा तो देखा कि गुनगुन का शव फंदे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों ने सिर्फ छात्रा के डिप्रेशन में होने की बात बताई है।
जाली दस्तावेज पर रजिस्ट्री करने वाला गिरफ्तार
चिनहट पुलिस ने जाली दस्तावेज पर रजिस्ट्री करने वाले जालसाज मोहित तिवारी को रविवार को कमता इलाके से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमें से अपना नाम निकलवाने के लिए आरोपी ने पीड़िता को कई बार धमकी दी थी। पीड़िता ने एक महीने पहले इसकी शिकायत एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास से की थी। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक, आरोपी मोहित के खिलाफ दो मई को पिंकी कश्यप ने जालसाजी, जाली दस्तावेज तैयार करने व रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कुछ दिन बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पिंकी के मुताबिक, गिरफ्त से बाहर चल रहे मोहित, उसके पिता पप्पू तिवारी व मुन्ना उस पर मुकदमें में नाम हटवाने के लिए दबाव बना रहे थे। अभी इस गिरोह के मास्टरमाइंड पप्पू तिवारी व मुन्ना गिरफ्त से बाहर हैं।
कोविड में मिली पैरोल के बाद से फरार आरोपी पकड़ा गया
कोविड के दौरान मिली पैरोल के बाद से फरार आरोपी को शनिवार रात बाराबंकी रेलवे स्टेशन से गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था, जबकि पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद आरोपी देवरिया के पीयूष मिश्र को कोविड के दौरान पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद उसने सरेंडर नहीं किया। बीती रात सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसको बाराबंकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जानकीपुरम, गोमतीनगर, विभूतिखंड और बाराबंकी में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।