फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SEE : now online application date till 15 may

एसईई के आवेदन अब 15 मई तक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
SEE : now online application date till 15 may
लखनऊ। प्रदेश के इंजीनयरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रस्तावित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए अब ऑनलाइन आवेदन 15 मई तक किए जा सकेंगे। लॉकडाउन को देखते हुए प्रवेश परीक्षा करा रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने आवेदन तिथि बढ़ाई है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। जिनकी मांग पर आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन की तिथि भी 18 मई तक बढ़ा दी गई है। अब तक 1,67,110 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 1,42,855 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा किया है। शुल्क जमा करने वाले ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि बता दें कि एसईई पहले 10 मई को प्रस्तावित थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब नई तिथि लॉकडाउन खुलने के बाद जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एसईई के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि लगातार तीसरी बार बढ़ाई गई है। पहले आवेदन तिथि 30 मार्च, फिर 15 अप्रैल, फिर 3 मई तक बढ़ाई गई। अब इसे 15 मई तक बढ़ाया गया है। इस दौरान लगभग 2500 नए आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed