{"_id":"5fab74dc1c44045aca106690","slug":"security-will-be-tighten-on-dhanteras-and-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस व दीपावली पर कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बल होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस व दीपावली पर कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बल होंगे तैनात
Wed, 11 Nov 2020 10:51 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमित कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। संवेदनशील जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की जा रही है। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से पांच कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स और 29 कंपनी पीएसी जिलों को आवंटित की गई है।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील जिलों में लखनऊ के अलावा अयोध्या, मेरठ और वाराणसी हैं। यहां पीएसी के साथ-साथ आरएएफ भी दी गई है। अयोध्या में बड़े कार्यक्रम को देखते हुए अलग से बंदोबस्त किए गए हैं। वहां पहले से अर्धसैनिक बल हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, एसडीआरएफ और एटीएस की स्पॉट को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा बाजारों में विशेष सतर्कता के निर्देश
प्रदेश भर में सर्राफा बाजारों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। धनतेरस पर लूट और टप्पेबाजी की संभावना को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है। इसके अलावा यूपी 112 की गाड़ियों को भी पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।