फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security has been provided for swati singh.

स्वाति सिंह को गनर मिला, दयाशंकर की तलाश में दिल्ली गई पुलिस

Sun, 24 Jul 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Jul 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
security has been provided for swati singh.
दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती से जान का खतरा जता रहीं भाजपा के निष्कासित दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को शनिवार शाम लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी।

विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि स्वाति सिंह को एक गनर दिया गया है जबकि दो पुलिसकर्मी उनके आवास पर तैनात किए गए हैं। आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने शनिवार सुबह एसएसपी को स्वाति सिंह की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


दयाशंकर सिंह की मां तेतरा देवी ने अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर बसपा सुप्रीमो मायावती सहित नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर और मेवालाल गौतम के खिलाफ शुक्रवार दोपहर हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। स्वाति ने मायावती और नसीमुद्दीन से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की एक टीम भी घेराबंदी में जुटी

security has been provided for swati singh.

वहीं, मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह के दिल्ली में होने का पता चला था जिसके बाद पुलिस की टीम वहां भेजी गई है।

एसटीएफ की एक टीम भी दिल्ली में उसकी घेराबंदी करने में जुटी है लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा। उसकी तलाश में मऊ और गोरखपुर गई पुलिस टीमें लौट आई हैं।

36 घंटे की मियाद पूरी, नहीं हुई गिरफ्तारी
बसपा नेताओं ने बीते बृहस्पतिवार को हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर दयाशंकर के खिलाफ धरना व विरोध-प्रदर्शन किया था।

पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बसपा नेताओं में 36 घंटे में दयाशंकर की गिरफ्तारी न होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए धरना समाप्त कर दिया था। यह मियाद पूरी होने के बावजूद दयाशंकर का अता-पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed