{"_id":"5dc292148ebc3e5b4123558e","slug":"security-guard-of-pwd-office-died-in-suspicious-circumstances-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड की तबियत थी खराब, नहीं मिली छुट्टी, ड्यूटी से लौटते ही मौत, हाल ही में हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड की तबियत थी खराब, नहीं मिली छुट्टी, ड्यूटी से लौटते ही मौत, हाल ही में हुई थी शादी
Wed, 06 Nov 2019 04:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Nov 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में विधानभवन के सामने पीडब्ल्यूडी ऑफिस में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जयदीप सिंह (24) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता कृष्णपाल का कहना है कि बेटे को सोमवार रात ही बुखार था। उसे छुट्टी नहीं मिली, ऐसे में उसे ड्यूटी पर जाना पड़ा। वहां तबीयत और बिगड़ गई।
सुबह जब ड्यूटी से ऑफिस के क्वार्टर में लौटा तो वहीं गिर पड़ा। आनन फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक जयदीप को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मृतक की नाक से खून बह रहा था। जो बुखार के चलते हो सकता है। मृतक की हाल ही में शादी हुई थी। जयदीप मूलत: सेठ मऊ सतरिख बाराबंकी का रहने वाला था।