फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security guard of PWD office died in suspicious circumstances in lucknow

सिक्योरिटी गार्ड की तबियत थी खराब, नहीं मिली छुट्टी, ड्यूटी से लौटते ही मौत, हाल ही में हुई थी शादी

Wed, 06 Nov 2019 04:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Nov 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
security guard of PWD office died in suspicious circumstances in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में विधानभवन के सामने पीडब्ल्यूडी ऑफिस में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जयदीप सिंह (24) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता कृष्णपाल का कहना है कि बेटे को सोमवार रात ही बुखार था। उसे छुट्टी नहीं मिली, ऐसे में उसे ड्यूटी पर जाना पड़ा। वहां तबीयत और बिगड़ गई।
विज्ञापन


सुबह जब ड्यूटी से ऑफिस के क्वार्टर में लौटा तो वहीं गिर पड़ा। आनन फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक जयदीप को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मृतक की नाक से खून बह रहा था। जो बुखार के चलते हो सकता है। मृतक की हाल ही में शादी हुई थी। जयदीप मूलत: सेठ मऊ सतरिख बाराबंकी का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed