फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security forces will be send to Jammu Kashmir for assemly election.

UP: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में यूपी इस तरह करेगा सहयोग, ये है पूरी प्लानिंग

Tue, 03 Sep 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Sep 2024 12:29 AM IST
सार

यूपी से 20 कंपनी पीएसी जम्मू कश्मीर भेजी जाएगी। वहीं, प्रदेश के 19 आईपीएस अधिकारी पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

विज्ञापन
security forces will be send to Jammu Kashmir for assemly election.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान उप्र पुलिस के पीएसी बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के 19 आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय निर्वाचन आयोग पर्यवेक्षक बनाकर भेजेगा। यूपी से पीएसी की 20 कंपनियां भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


इसकी मांग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने की है। इस दल का प्रभारी मुरादाबाद स्थित पीएसी की 23वीं वाहिनी के सेनानायक अमित कुमार और मिर्जापुर स्थित 39वीं वाहिनी के सेनानायक विकास कुमार वैद्य को बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग वाहिनियों के सहायक सेनानायक अजय कुमार यादव, जगवीर सिंह चौहान, राजाराम यादव और राजकुमार सिंह यादव भी शामिल हैं। वहीं जिन 20 कंपनियों का चयन किया गया है, उनमें प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी, वाराणसी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, इटावा व गाजियाबाद के 1946 कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed