फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security deduction in ex up cm

योगी सरकार का फैसला: मुलायम, अखिलेश समेत कई की सुरक्षा घटी

Fri, 21 Jul 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
security deduction in ex up cm
अखिलेश , सीएम योगी

योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या समान करने के बाद अब उनकी सुरक्षा में भी समानता का फैसला किया है। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास पर लगी सुरक्षा की समीक्षा के बाद अखिलेश, मुलायम, मायावती और नारायण दत्त तिवारी की सुरक्षा में कटौती की गई है।

विज्ञापन


अब सभी पूर्व सीएम की सुरक्षा में समान संख्या में होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। अब तक पूर्व मुख्यमंत्रियों की मांग के अनुसार होमगार्ड को सुरक्षा के लिए लगाया जाता था।
विज्ञापन


अभी तक सबसे अधिक अखिलेश यादव के आवास पर 32 होमगार्ड सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इसी तरह मुलायम के आवास पर 24, मायावती के आवास पर 21 और नारायण दत्त तिवारी के आवास पर 20 होमगार्डों की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पूर्व सीएम कल्याण सिंह के आवास पर 16 और राजनाथ सिंह के आवास पर 12 होमगार्डों की तैनाती है। अब सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के यहां एक समान 16-16 होमगार्डों की तैनाती होगी।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्रियों के घरों पर सुरक्षा में लगे होमगार्डों की तैनाती का विभाग के कमांडेंट जनरल आलोक प्रसाद ने समीक्षा की थी। इसके बाद सभी पूर्व सीएम के यहां एक समान तैनाती का प्रस्ताव तैयार किया था जिस पर शासन ने सहमति दे दी।


अब सभी पूर्व सीएम के आवासों पर हर आठ घंटे के लिए चार होमगार्ड और एक होमगार्ड को रिलीवर के तौर पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा और राजनीतिक पेंशन को छोड़कर उनके नियंत्रण में आने वाले अन्य अधिकारियों व अनुभागों में दो-दो होमगार्ड को तैनात करने और उनके ड्यूटी भत्तों का भुगतान होमगार्ड विभाग द्वारा करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed