{"_id":"696aae55467fb5d19308a14f","slug":"security-beefed-up-at-kgmu-heavy-police-force-deployed-from-the-main-gate-to-the-vice-chancellors-office-lucknow-news-c-13-lko1096-1562924-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू में बढ़ाई गई सुरक्षा, मुख्य गेट से कुलपति कार्यालय तक भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू में बढ़ाई गई सुरक्षा, मुख्य गेट से कुलपति कार्यालय तक भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
केजीएमयू में तैनात पुलिस।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संस्थान के प्रॉक्टर की ओर से परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की राज्यपाल से की गई गुजारिश के बाद पुलिस प्रशासन ने मुख्य गेट से लेकर कुलपति कार्यालय तक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कुलपति के ओएसडी को हटाने की मांग की है।
केजीएमयू के पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉ. रमीज पर धर्मांतरण के प्रयास के गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला रेजिडेंट की ओर से राज्य महिला आयोग, केजीएमयू प्रशासन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी रेजिडेंट को निलंबित कर दिया है। विशाखा कमेटी की सिफारिश पर डॉ. रमीज का दाखिला रद्द करने के लिए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक को पत्र लिखा गया है।
नौ जनवरी को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के कुलपति से मिलने आने के दौरान परिसर में करीब 200 समर्थकों ने हंगामा किया था, कुलपति कार्यालय में तोड़फोड़ भी की थी और प्रति कुलपति डॉ. अपजीत कौर व विशाखा कमेटी की चेयरमैन को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम बोबड़े ने 13 जनवरी को पुलिस आयुक्त को सुरक्षा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था। शुक्रवार को परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई लोगों से पूछताछ भी की गई।
वहीं, कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने डॉ. रमीज से संबंधित रिपोर्ट राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंप दी है, जिसमें हंगामे की घटनाओं के वीडियो और फोटोग्राफ भी शामिल हैं।
ओएसडी की नियुक्ति पर विहिप का विरोध, आंदोलन की चेतावनी
विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार को केजीएमयू के गेट के बाहर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा ने राज्यपाल से सुरक्षा की गुहार लगाई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में प्रदर्शन कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विहिप, बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री लखनऊ समरेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कुलपति के ओएसडी को नियमों को ताक पर रखकर तैनात किया गया है, जिससे केजीएमयू की छवि खराब हो रही है। उन्होंने दो दिन में मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम सिंह गौर, जिला सह संयोजक दीपक साहू, मोहित गुप्ता, शिवहरि सिंह, जितेंद्र धानुक, नीरज शर्मा, ऋषभ कुमार, सूरज सिंह, प्रेम यादव, राम सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।