{"_id":"5a53af444f1c1bfe7a8b5efe","slug":"security-alert-for-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे यूपी में अलर्ट जारी, आतंकी घटना को लेकर मिले थे इनपुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे यूपी में अलर्ट जारी, आतंकी घटना को लेकर मिले थे इनपुट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
केंद्रीय इंटेलीजेंस ब्यूरो व प्रदेश की इंटेलीजेंस ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी घटना को लेकर अलर्ट भेजा है।
विज्ञापन
यह अलर्ट हर साल की तरह सतर्कता बरतने के लिए है और कहीं किसी निश्चित स्थान पर हमले की बात नहीं कही गई है।
एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि इंटेलीजेंस ने जो इनपुट दिए गए हैं, उन पर सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। इस संबंध में जल्दी ही एक बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद, सभी जिलों को विस्तृत दिशा निर्देश भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राजधानी समेत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन