{"_id":"63afce810f814d2d8171fcda","slug":"security-alert-for-the-prepration-on-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर मुस्तैदी: 100 से अधिक जगहों पर तैनात रहेंगे 8000 पुलिसकर्मी, अस्पताल के कर्मचारी भी हाई अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर मुस्तैदी: 100 से अधिक जगहों पर तैनात रहेंगे 8000 पुलिसकर्मी, अस्पताल के कर्मचारी भी हाई अलर्ट पर
Sat, 31 Dec 2022 01:57 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:57 PM IST
सार
नए साल के स्वागत की तैयारियों को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नए साल के स्वागत की पार्टियों को लेकर अस्पताल और नगर निगम के कर्मचारी भी हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
जश्न की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आज रात राजधानी लखनऊ नए साल के स्वागत के जश्न में डूबेगी। कार्यक्रमों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस के अलावा अस्पतालों व नगर निगम कर्मचारियों को शनिवार, रविवार को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 100 से अधिक जगहों पर 8000 पुलिसकर्मी व पीएसी की 16 कंपनी तैनात रहेंगी। हुड़दंगियों से निपटने के लिए हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार देर रात जारी आदेश में इसकी जानकारी दी। जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक अस्पतालों में आकस्मिक स्थिति में बेड खाली करने, नगर निगम के कर्मचारियों को जाम व हादसों में सहयोग के लिए क्रेन व अन्य वाहनों की जरूरत के लिए सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
पिंक बूथ व पेट्रोल के कर्मचारियों को किया अलर्ट
जेसीपी कानून व्यवस्था ने नए साल के जश्न के दौरान अराजकता व हादसों से निपटने के लिए पिंक बूथ और पिंक पेट्रोल(पुलिस पेट्रोलिंग) पर तैनात कर्मचारियों को शाम सात बजे से रात 2 बजे तक अलर्ट कर दिया है। कहा गया है कि पिंक बूथ, पिंक स्कूटी, पिंक टीयूवी, पिंक पैंथर में तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी की जानकारी संबंधित अधिकारी जरूर दे दें। इससे ये समय से ड्यूटी स्थल पहुंच सकें। सभी पुलिस उपायुक्त जोन से कार्यालय में एक कर्मचारी को टेलीफोन ड्यूटी पर लगाने को कहा है। इससे पुलिसकर्मियों से ड्यूटी स्थल पर उपस्थिति की जानकारी ली जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की अपील, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो लोकतंत्र को करें मजबूत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कानपुर विश्वविद्यालय: प्रो. विनय पाठक के खिलाफ सीबीआई जांच की संस्तुति, केंद्र सरकार को भेजा गया पत्र
नगर निगम को निर्देश
- न्यू ईयर की पार्टियों के बाद शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाने से होने वाले हादसों व जाम से निपटने के लिए जेसीबी, हाईड्रा, क्रेन की तत्काल व्यवस्था करनी होगी।
- नगर निगम के कर्मचारी नए साल के पहले दिन रविवार को विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे।
- रविवार को जेसीबी की सेवा बंद नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया कि इस सेवा को बहाल रखें। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दें।
अस्पतालों के लिए निर्देश
- जेसीपी कानून व्यवस्था ने सीएमओ को भेजे पत्र में निर्देश दिया कि हादसों में घायलों को तुरंत इलाज मिले, इसके लिए सभी अस्पतालों में शनिवार से रविवार रात तक इमरजेंसी व्यवस्था लागू रखें। कुछ बेड खाली रखे जाएं।
- घायलों के इलाज के लिए जीवन रक्षक दवाएं, उपकरण व सामग्री उपलब्ध रखें।
- शनिवार से रविवार देर रात तक पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। चालक का नाम व मोबाइल नंबर रिसेप्शन पर दर्ज रहे।
- अस्पतालों में उपलब्ध बेडों की संख्या, जीवन रक्षक उपकरण व एंबुलेंस की उपलब्धता व ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारियों का नाम व मोबाइल नंबर जेसीपी कार्यालय में शनिवार सुबह उपलब्ध करा दिए जाएं।