फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security Advisor of Ramjanmabhoomi parisar KK Sharma took stock of security

रामजन्मभूमि परिसर के सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा ने देखी तैयारी, कार्यशाला समेत कई स्थलों का किया निरीक्षण

Wed, 15 Jul 2020 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Security Advisor of Ramjanmabhoomi parisar KK Sharma took stock of security
रामजन्मभूमि परिसर के सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा ने सुरक्षा का जायजा लिया - फोटो : amar ujala

राममंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने से पूर्व 70 एकड़ के परिसर की सुरक्षा पर मंथन भी शुरू हो गया है। बुधवार को रामजन्मभूमि परिसर के सुरक्षा सलाहकार बीएसएफ के पूर्व डीजी केके शर्मा ने अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया। रामजन्मभूमि के सुरक्षा सलाहकार बनने के बाद वे पहली बार अयोध्या पहुंचे थे।

विज्ञापन


शर्मा ने करीब एक घंटे तक रामजन्मभूमि परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर की सुरक्षा में लगे अधिकारियों से वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी ली और सभी सुरक्षा प्वाइंट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मंदिर बनने के दौरान और निर्माण पूरा होने के बाद 70 एकड़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योजना पर चर्चा की। पूर्व डीजी केके शर्मा राजस्थान कैडर के आईपीएस हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह साल तक सुरक्षा इंचार्ज भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय ने बताया कि पूर्व डीजी ने रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से देखा व पूरी जानकारी ली। रामजन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था और कैसे बेहतर की जा सकती है, इसको लेकर चर्चा की गयी है। आगे की सुरक्षा कैसे होगी, इसकी योजना वह तैयार करेंगे। निरीक्षण के दौरान आईजी संजीव गुप्ता, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी विजयपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण की तैयारी देखी, ट्रस्ट के महासचिव से बंद कमरे में चर्चा
रामजन्मभूमि सुरक्षा के सलाहकार पूर्व  डीजी केके शर्मा ने कारसेवकपुरम जाकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव से मुलाकात की। बंद कमरे में महासचिव के साथ करीब बीस मिनट तक वार्ता कर ट्रस्ट की बैठक व राममंदिर निर्माण की तैयारियों पर चर्चा की। इसके बाद वे रामजन्मभूमि न्यास की कार्यशाला पहुंचे। जहां ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें राममंदिर निर्माण की तैयारियों के बारे में बताया। राममंदिर की एक मंजिल के लिए पत्थर तराशी का कार्य पूरा हो गया है। जो पत्थर तराश कर रखे गये हैं, उनकी साफ-सफाई का काम किया जा रहा है।


चंपत राय ने बताया कि जैसे ही राममंदिर का निर्माण शुरू होगा इन पत्थरों को रामजन्मभूमि परिसर में पहुंचा दिया जाएगा। पूर्व डीजी रामसेवकपुरम स्थित कार्यशाला भी गये जहां उन्होंने रामकथा के 100 प्रसंगों पर तैयार हो रही मूर्तियों की भी जानकारी ली। चंपत राय ने बताया कि सुरक्षा सलाहकार बनाए जाने के बाद पूर्व डीजी बीएसएफ ने अयोध्या आकर रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा देखी मंदिर निर्माण की तैयारियों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed