{"_id":"65ec0548b81b7bed0b080909","slug":"second-vande-bharta-train-run-will-start-from-march-12-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन, 12 मार्च से शुरू होंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन, 12 मार्च से शुरू होंगी सेवाएं
Sat, 09 Mar 2024 12:14 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:14 PM IST
सार
ये वंदे भारत ट्रेन पटना से अयोध्या होकर लखनऊ आएगी। इसके लिए ट्रायल हो चुका है। ट्रेन का संचालन 12 मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से गुजरती वंदे भारत एक्सप्रेस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगरी को दूसरी वंदे भारत की सौगात मिल गई है। 12 मार्च को सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार दोपहर अयोध्या कैंट स्टेशन से इसका ट्रॉयल भी हुआ। दोपहर करीब यह ट्रेन यहां से गुजरी। बाराबंकी से लेकर जौनपुर के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
अब तक सिंगल लाइन होने की वजह से वाराणसी से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा था। अब रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा होने के साथ ही इस रूट पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जगने लगी है। रेलवे ने बीते दिनों पटना से वाराणसी व अयोध्या होते हुए लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: मुफ्त बिजली योजना, 31 मार्च 2023 तक का बिल चुकाने वाले किसानों को 140 यूनिट प्रति किलोवाट तक छूट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बैंककर्मियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ा, 7 से 50 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, सप्ताह में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक
160 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से चलने वाली यह एक्सप्रेस सुबह पटना से चलकर अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद उसी दिन वहां से चलकर रात में वापस पटना पहुंच जाएगी। पटना से यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर चलेगी।
अयोध्या में इसका लाभ दोपहर में 12 बजकर 25 मिनट पर उठा सकेंगे। इस ट्रेन का विधिवत शुभारंभ 12 मार्च को होना है। इसी के लिए ट्रायल रन के रूप में यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर करीब अकबरपुर से होकर गुजरी।