फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second phase of Lok Sabha elections starts in up

दूसरे चरण में मतदान का इशारा, बदलेगा निजाम!

Fri, 18 Apr 2014 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Apr 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
Second phase of Lok Sabha elections starts in up

यूपी में दूसरे चरण के तहत 11 सीटों पर हो रही वोटिंग में शाम छह बजे तक हुई कुल वोटिंग के आंकड़े आ चुके हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, दूसरे चरण की 11 सीटों पर कुल औसत मतदान 62.69 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


दूसरे चरण की सबसे बड़ी लोकसभा सीट शाहजहांपुर में 64.41 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि, सबसे छोटी लोकसभा सीट नगीना में 64.80 वोट पड़े।

इसके अलावा, मुरादाबाद में 67.38, रामपुर में 61.03, पीलीभीत में 61.90 और संभल में 61.20 फीसदी वोटिंग की सूचना है।

आयोग ने बताया कि अमरोहा में कुल 67.85 फीसदी वोट पड़े। लखीमपुर खीरी में 64.41, वहीं बदायूं में 59.40 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, बरेली में 63.50 और आंवला में 60.40 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

शाम पांच बजे तक औसत 60% वोटिंग

Second phase of Lok Sabha elections starts in up

यूपी में दूसरे चरण के मतदान में भी जमकर वोटिंग हुई है। 11 सीटों पर हो रही वोटिंग में शाम पांच बजे तक के आंकड़े आ चुके हैं।

चुनाव आयोग ने शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक औसत मतदान 58.86 प्रतिशत हुआ है।

दूसरे चरण की सबसे बड़ी लोकसभा सीट शाहजहांपुर में शाम पांच बजे तक 55.50 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि, सबसे छोटी लोकसभा सीट नगीना में 61.98 वोट पड़े।

इसके अलावा, मुरादाबाद में 61.22, रामपुर में 59.62, पीलीभीत में 57.20 और संभल में 56.80 फीसदी वोटिंग की सूचना है।

आयोग ने बताया कि अब तक अमरोहा में 62.12 फीसदी हुई है। लखीमपुर खीरी में 61.64, वहीं बदायूं में 54.60 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी है। इसके अलावा, बरेली में एक बजे तक 60 फीसदी और आंवला में 56.80 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

Second phase of Lok Sabha elections starts in up

चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक औसत मतदान 51 प्रतिशत हुआ है। दूसरे चरण की सबसे बड़ी लोकसभा सीट शाहजहांपुर में दोपहर 1 बजे तक 45.52 फीसदी वोटिंग हुई है।


छोटी लोकसभा सीट नगीना में 59.92, मुरादाबाद में 54.5, रामपुर में 47, पीलीभीत में 51.50 और संभल में 45 फीसदी वोटिंग की सूचना है।

आयोग ने बताया कि अब तक अमरोहा में 51.40 फीसदी हुई है। लखीमपुर खीरी में 50.10, वहीं बदायूं में 44 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी है। इसके अलावा, बरेली में एक बजे तक 52.60 फीसदी और आंवला में 49 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

जलभराव की समस्या से परेशान हैं लोग

Second phase of Lok Sabha elections starts in up

नगीना लोकसभा क्षेत्र के नजीबाबाद इलाके के प्रीतमगढ़ गांव में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है। गांववालों में बेहद गुस्सा है और सभी ने एकजुट होकर वोट न करने का ऐलान किया है।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या है, और कोई भी नेता इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। प्रीतमगढ़ गांव के बूथ नंबर 12 पर अब तक सिर्फ 4 वोट ही पड़े हैं।

इसके अलावा सूचना है कि बरेली में एक वोटर ने पीठासीन अधिकारी को पीट दिया है।

दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

Second phase of Lok Sabha elections starts in up

चुनाव आयोग ने दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक औसत मतदान 38.06 प्रतिशत हुआ है। दूसरे चरण की सबसे बड़ी लोकसभा सीट शाहजहांपुर में दोपहर 1 बजे तक 34.33 फीसदी वोटिंग हुई है।


छोटी लोकसभा सीट नगीना में 41.4, मुरादाबाद में 39.54, रामपुर में 36.47, पीलीभीत में 36.80 और संभल में 40 फीसदी वोटिंग की सूचना है।


आयोग ने बताया कि अब तक अमरोहा में 40.90 फीसदी हुई है। लखीमपुर खीरी में 37.40, वहीं बदायूं में 33.60 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी है। इसके अलावा, बरेली में एक बजे तक 40.40 फीसदी और आंवला में 38.20 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

वोटर लिस्ट में नाम नहीं, तो कर ली आत्महत्या

Second phase of Lok Sabha elections starts in up

आंवला में एक व्यक्ति ने मतदान केंद्र के आगे ही आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के मुताबिक वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से व्यक्ति ने खुदकुशी की है।

मृतक का नाम हरिराम था। उसकी पत्नी के मुताबिक, वह तीन बार अपना नाम पता करने के ‌लिए गया लेकिन उसे भगा दिया गया।

वह परेशान होकर मिट्टी का तेल लेकर गया और मतदान केंद्र के आगे आग लगा ली, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि हरिराम ने घरेलू कलह के चलते आत्मदाह किया है न कि मतदान न कर पाने के कारण।

11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

Second phase of Lok Sabha elections starts in up

चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक 24.77 फीसदी वोटिंग हुई है। दूसरे चरण की सबसे बड़ी लोकसभा सीट शाहजहांपुर में सुबह 11 बजे तक 21.83 फीसदी वोटिंग हुई है।

छोटी लोकसभा सीट नगीना में सबसे ज्‍यादा 28.25, आंवला में 24.40, मुरादाबाद में 24, रामपुर में 23.84, पीलीभीत में 23.60 और संभल में 25 फीसदी वोटिंग की सूचना है।

आयोग ने बताया कि अब तक बरेली में 26.60 फीसदी हुई है, वहीं सबसे कम वोटिंग अमरोहा में 26.20 फीसदी हुई है।। लखीमपुर खीरी में 24.40, वहीं बदायूं में 24.40 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी है।

सुबह नौ बजे तक की रिपोर्ट

Second phase of Lok Sabha elections starts in up

प्रदेश में 11 सीटों पर हो रहे मतदान के लिए चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सुबह नौ बजे तक 11.71 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

सुबह नौ बजे तक अमरोहा में 11.80 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 10.40 फीसदी, वहीं मुरादाबाद में 12 फीसदी वोटिंग होने की खबर मिल रही है।

इसके अलावा सूचना मिल रही है कि दूसरे चरण की सबसे बड़ी लोकसभा सीट शाहजहांपुर में सबह नौ बजे तक 10.23 फीसदी, तो सबसे छोटी लोकसभा सीट नगीना में 14.32 फीसदी वोटिंग हुई है।

रामपुर में 12, वहीं बदायूं में 11.80 फीसदी वोटिंग की सूचना मिल रही है। बरेली में सुबह नौ बजे तक 10.60, संभल में 12.60, आंवला में 13.20 और पीलीभीत में 10.80 फीसदी वोटिंग हुई है।

देखें-फैक्ट फाइल

Second phase of Lok Sabha elections starts in up

2009 के चुनाव में मतदान-55.09 प्रतिशत
2012 के विधानसभा चुनाव में मतदान-64.45 प्रतिशत

कुल मतदाता-18525199
पुरुष मतदाता-10097475
महिलाएं-8426590
अन्य-1134

सर्विस वोटर-11571
कुल प्रत्याशी-150
महिला प्रत्याशी-17
मतदान केंद्र-18910

संवेदनशील मतदान केंद्र-3206
मतदान में लगे कर्मी-199035
कुल लगने वाली ईवीएम (कंट्रोल यूनिट)-20493
ईवीएम (बैलट यूनिट)-22346

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed