फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second oxygen express coming to lucknow

बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लेकर आज लखनऊ पहुंचेगी दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Mon, 26 Apr 2021 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
second oxygen express coming to lucknow
लखनऊ। राजधानी में आक्सीजन के भीषण संकट के बीच बोकारो से ऑक्सीजन की दूसरी खेप सोमवार सुबह 5.30 बजे तक लखनऊ पहुंच जाएगी। ऑक्सीजन एक्सप्रेस 15 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन से भरे चार टैंकर लेकर रविवार को बोकारो से निकल पड़ी है। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस गया, वाराणसी व सुलतानपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के प्लांट से तीन लिक्विड ऑक्सीजन टैंकरों की पहली खेप लेकर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे बोकारो से चली थी। वाराणसी में एक टैंकर उतारने के बाद ट्रेन दो टैंकर लेकर शनिवार सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंची थी। इसके बाद लखनऊ से शनिवार सुबह दूसरी और रात में तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ऑक्सीजन लेने बोकारो रवाना की गई थी।
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि सेना के पंजाब बेस से कई और लो फ्लोर रैक मंगवाए गए हैं। इससे तेजी से हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस को बोकारो भेजने में सफल होंगे। रनिंग स्टाफ को अलर्ट रखा गया है। बोकारो में एडीआरएम आद्रा ने बताया कि एक्शन मोड में काम चल रहा है। जैसे ही हमको ऑक्सीजन एक्सप्रेस मिल रही है। हम टैंकरों को अनलोड कर प्लांट भेज रहे हैं। वापस आते ही तुरंत उनकी लोडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed