फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second day strike of ambulance employees

एंबुलेंस मिली नहीं, ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचे मरीज, बिगड़ी हालत

Wed, 28 Jul 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
second day strike of ambulance employees
लखनऊ। एंबुलेंस कर्मियों की लगातार दूसरे दिन चली हड़ताल मरीजों के लिए मुसीबत बनी रही। सरकारी एंबुलेंस न मिलने से तीमारदारों को अपने मरीजों को मजबूरी में ऑटो, ई-रिक्शा व निजी वाहनों से अस्पताल लाना पड़ा। इससे मरीजों की हालत बिगड़ गई। ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा, जिसके लिए मनमाना किराया चुकाना पड़ा।
विज्ञापन

बस्ती से आए ब्लड कैंसर के मरीज राकेश यादव को सोमवार रात केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह मरीज को लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस न मिलने से मरीज को ऑटो करके शिफ्ट करना पड़ा। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से ही 45 वर्षीय अशोक कुमारी को भी लोहिया संस्थान में रेफर किया गया। उन्हें लोहिया संस्थान तक ले जाने के लिए निजी एंबुलेंस चालक ने ढाई हजार रुपये वसूल लिए। इसी तरह लोहिया संस्थान से ट्यूमर का ऑपरेशन कराने के बाद घर जाने के लिए संत कबीर नगर निवासी हरिश्चंद्र को सरकारी एंबुलेंस न मिलने से मजबूरी में निजी एंबुलेंस का ही सहारा था। तीमारदार काफी देर तक इधर-उधर निजी एंबुलेंस के लिए बातचीत करते रहे, लेकिन निजी एंबुलेंस के मनमाने रेट के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बात नहीं बन पाई। इसी तरह सिर में चोट लगने से गंभीर कुशीनगर की बादामी देवी व हार्ट अटैक से पीड़ित विनोद शर्मा को निजी एंबुलेंस से ही केजीएमयू लाना पड़ा।
विज्ञापन

लगाते रहे 102 और 108 पर फोन...
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल क ी सूचना न होने के कारण काफी लोग 102 व 108 पर फोन करके मदद मांगते रहे। एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल की बात कह उन्हें मना कर दिया। एंबुलेंस कर्मी वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एंबुलेंस कर्मियों की मांगें मान ली गईं थी, इसके बावजूद ये काम पर नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा... शाम तक चल गईं आधी एंबुलेंस
शासन ने मंगलवार दोपहर को एस्मा का हवाला देते हुए कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए। साथ ही दोपहर तीन बजे तक काम पर न लौटने वालों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि शाम तक करीब आधी एंबुलेंस चलने लगी थीं।

हर ब्लॉक के लिए एक-एक एंबुलेंस
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की समस्याओं को देखते हुए जनपद में हर ब्लॉक के लिए एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। सीएमओ ने माल, मलिहाबाद, काकोरी, मोहनलालगंज, बीकेटी, गोसाईंगंज, सरोजनीनगर और चिनहट के लिए एक-एक एंबुलेंस लगाई है।
इन नंबरों पर करें कॉल
बीमार व्यक्ति मोबाइल नंबर 9335213689 व 97582 82727 पर कॉल करके एंबुलेंस की सेवा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed