TET शिक्षक भर्ती: जानें दूसरी काउंसलिंग की जरूरी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। इस चरण में दस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) चाहती है कि दूसरे चरण में ही अधिकतर सीटें भर जाएं जिससे बार-बार काउंसलिंग का झंझट न रहे।
इसलिए मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों से काउंसलिंग में पूरी तैयारी के साथ पहुंचने को कहा गया है ताकि उन्हें वहां किसी तरह की दिक्कत न हो। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की दूसरी काउंसलिंग 30 सितंबर तक चलेगी।
सोमवार शाम तक सभी शिक्षा मित्रों और विशेष आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ ही काउंसलिंग कराने जाएं।
एक अक्तूबर तक ऑनलाइन रहेगी मेरिट
ऑनलाइन नाम देख पाने वाले अभ्यर्थी डायटों पर अपना नाम देख सकते हैं। दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन मेरिट एक अक्तूबर तक देखी जा सकेगी।
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए डायटों पर प्रात: 10 बजे पहुंचना होगा। उन्हें शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल कापी, आरक्षण, विशेष आरक्षण, निवास प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र की मूल कापी तथा स्वहस्ताक्षरित फोटो कापी, पासपोर्ट साइज की दो नई रंगीन फोटो अपने साथ लेकर आना होगा।
बता दें कि इस काउंसलिंग के लिए निकाली गई दूसरी मेरिट पहले की अपेक्षा कम है। मेरिट महिला सामान्य कला वर्ग
में जहां 11 अंक तक मेरिट गिरी है, वहीं पुरुष सामान्य कला वर्ग में 10 अंक
गिरी है।
महिला सामान्य कला वर्ग की सबसे कम मेरिट कुशीनगर में 107
अंक गई है। इसी वर्ग की पहली मेरिट 119 अंक थी। पुरुष सामान्य कला वर्ग की
सबसे कम मेरिट 117 सीतापुर व लखीमपुर गई है। इसी वर्ग की पहली मेरिट 127
थी। मेरिट जारी होने के बाद अब नौ दिनों तक काउसंलिंग होगी।
जानिए, कब-क्या हुआ?
प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली मेरिट
27 अगस्त को जारी करते हुए 29, 30 व 31 अगस्त को काउंसलिंग कराई गई।
इसमें
मात्र सात फीसदी अभ्यर्थियों ने ही अपने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया।
इसलिए एससीईआरटी ने दूसरी काउंसलिंग के लिए 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने
का निर्णय किया।
पहली काउंसलिंग के बाद जिलेवार आए आवेदनों का
सत्यापन कराया गया, जिसमें कुछ ऐसे भी आवेदक मिले जिन्होंने एक ही जिले में
दो या तीन आवेदन भेज रखे थे।
जांच के दौरान ऐसे आवेदक का केवल एक ही आवेदन रखा गया। इसके चलते पहली मेरिट की अपेक्षा दूसरी मेरिट कम गई है।
देखिए, कहां-कितनी गई मेरिट
महिला कला सामान्य--107--कुशीनगर
महिला एससी--88--बहराइच
महिला एसटी--83--इलाहाबाद
महिला ओबीसी--100--कुशीनगर व लखीमपुर
पुरुष कला सामान्य--117--सीतापुर व लखीमपुर
पुरुष कला एससी--103--सीतापुर व लखीमपुर
पुरुष एसटी--83--लखीमपुर
पुरुष ओबीसी--111--लखीमपुर
महिला विज्ञान सामान्य--107--बहराइच
महिला एससी--83--आजमगढ़, बलरामपुर
महिला एसटी--83--आगरा व अधिकतर जिले
महिला ओबीसी--97--गोंडा
पुरुष विज्ञान सामान्य--117--बहराइच
पुरुष एससी--99--कुशीनगर व लखीमपुर
पुरुष एसटी--83--इलाहाबाद व अधिकतर जिले
पुरुष ओबीसी--111--सीतापुर व लखीमपुर
जानें, कब-किसकी होगी काउंसलिंग
दूसरे चरण की काउंसलिंग में पहले दिन 22 सितंबर को सभी वर्ग के
शिक्षा मित्र, विशेष आरक्षित श्रेणी निशक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, 23 सितंबर को महिला कला सामान्य वर्ग, 24 सितंबर
को महिला कला एससी, एसटी, ओबीसी काउंसलिंग होगी।
इसी तरह 25 सितंबर
को महिला विज्ञान सामान्य, 26 सितंबर को महिला विज्ञान एससी, एसटी, ओबीसी,
27 सितंबर को पुरुष कला सामान्य, 28 सितंबर को पुरुष कला एससी, एसटी,
ओबीसी, 29 सितंबर को पुरुष विज्ञान सामान्य वर्ग तथा 30 सितंबर को पुरुष
विज्ञान एससी, एसटी व ओबीसी मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
की जाएगी।