फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second counseling for 72825 teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्तीः दूसरी काउंसलिंग 22 सितंबर से

Wed, 10 Sep 2014 09:21 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Sep 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
Second counseling for 72825 teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 22 से 26 सितंबर तक चलेगी। इस बार काउंसलिंग में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक को निर्देश दिया गया है कि वे एनआईसी के अधिकारियों को शनिवार तक पूरा विवरण उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर हो रही है। टीईटी मेरिट पर होने वाली इस भर्ती के लिए 69 लाख आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण की काउंसलिंग मात्र तीन दिन 29, 30 व 31 अगस्त को कराई गई। इसमें केवल सात फीसदी अभ्यर्थी ही पहुंचे। इसलिए दूसरे चरण में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने का निर्णय किया गया है।

पांच दिनों तक चलेगी काउंसलिंग

Second counseling for 72825 teachers recruitment.

सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग पांच दिनों तक लगातार चलेगी। इसके लिए एससीईआरटी  एनआईसी को 12 सितंबर तक जिलेवार ब्यौरा उपलब्ध करा देगा। इसके बाद एनआईसी 16 सितंबर तक इसकी गल्तियां ठीक करेगा।

पहले चरण में गल्तियां अधिक होने से तमाम अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया। एनआईसी गल्तियां ठीक करने के बाद 17 या 18 सितंबर को जिलेवार मेरिट तय कर अभ्यर्थियों का ब्यौरा डायटों को उपलब्ध करा देगा। जिलों को मेरिट मिलते ही इसे ऑनलाइन करने के साथ काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी।

45 फीसदी वालों पर निर्णय को समिति
स्नातक में 45 फीसदी अंक पाने वालों को काउंसलिंग के लिए पात्र मानने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा की अध्यक्षता में समिति बना दी गई है। समिति प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए सितंबर 2011 में जारी शासनादेश का परीक्षण करेगी।

शासनादेश में यदि 45 फीसदी अंक वालों को शामिल करने का प्रावधान किया गया है तो उन्हें काउंसलिंग में शामिल होने का मौका देने पर विचार हो सकता है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद जल्द ही इस पर निर्णय करते हुए इसकी जानकारी शासन को देंगे।

डायटों पर बनेंगे सहायता केंद्र

Second counseling for 72825 teachers recruitment.

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र बनाया जाएगा। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आने वालों को यदि किसी तरह की कोई परेशानी होती है या फिर उन्हें कुछ पूछना-समझना है तो वे सहायता केंद्र पर बैठे अधिकारियों की मदद ले सकेंगे।

अधिकारी अभ्यर्थियों की समस्या दूर करने के साथ ही यह बताएंगे कि उनकी काउंसलिंग कैसे होगी।

इसके अलावा, भर्ती होने वाले 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें तीन माह का सैद्धांतिक और तीन माह का क्रियात्मक प्रशिक्षण होगा।

सैद्धांतिक प्रशिक्षण डायट, सीटीई तथा आईएएसआई में तथा क्रियात्मक प्रशिक्षण स्कूलों में दिया जाएगा।

सैद्धांतिक प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च का आकलन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व बेसिक शिक्षा के निदेशक करेंगे। इसके आधार पर प्रशिक्षण केंद्रों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मेरिट को लेकर थी बड़ी दिक्कत

Second counseling for 72825 teachers recruitment.

अधिकतर अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि शासनादेश में स्पष्ट निर्देश के बाद भी स्नातक से 45 फीसदी अंक पाने वालों को पहली काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया।

इसके अलावा दूरस्थ शिक्षा से बीएड करने वालों को भी इसी तरह बाहर कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किया जाए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

जिसके जवाब में एससीईआरटी के निदेशक ने कहा था कि अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनी गई हैं और सचिव बेसिक शिक्षा को इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed