{"_id":"61b44a2ecbd71100537050af","slug":"second-corona-report-of-lucknow-police-commissioner-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव, कल हुई थी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव, कल हुई थी जांच
Sat, 11 Dec 2021 12:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:25 PM IST
सार
लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। वह घर पर ही क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। शुक्रवार को देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है और वह घर पर ही क्वारंटीन हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों की शुक्रवार को कोरोना जांच कराई गई। इसमें पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने दोबारा कोरोना जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को बलरामपुर में कार्यक्रम है। इसके लिए वह पहले लखनऊ आएंगे। ऐसे में वीवीआईपी ड्यूटी करने वाले पुलिस-प्रशासन समेत अन्य महकमों के अधिकारियों की शुक्रवार को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। देर शाम रिपोर्ट आई तो पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर पॉजिटिव पाए गए। हालांकि पुलिस आयुक्त का कहना है कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके भीतर कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं। इस वजह से रिपोर्ट की पुष्टि के लिए उन्होंने दोबारा करोना की जांच कराई।
विज्ञापन