फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second accused arrested for fleeing with Rs 14 lakh from property dealer

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर के 14 लाख रुपये लेकर भागा दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for fleeing with Rs 14 lakh from property dealer
लखनऊ। जमीन खरीदने आए गोरखपुर शिवपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विश्वजीत सिंह से 14 लाख रुपये लेकर भागे दूसरे आरोपी कार्तिक प्रताप सिंह को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे मामले में पुलिस आरोपी सृजन पांडेय को पहले ही पकड़ चुकी है। घटना 27 मार्च को इंदिरानगर स्थित कॉफी डूड कैफे में हुई थी।
विज्ञापन

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से सृजन का पता चला था। 29 मार्च को उसे पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार कर 1.5 लाख रुपये बरामद किए। बृहस्पतिवार को सूचना पर पुलिस ने कार्तिक को गोमतीनगर विस्तार स्थित हिमालयन अपार्टमेंट से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर 21 हजार रुपये बरामद हुए। कार्तिक ने बताया कि उसके हिस्से में एक लाख रुपये आए थे। वह रायबरेली के मांझ गांव का निवासी है। मामले में आरोपी सिद्दू व अन्य भागे चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed