फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seats crisis in many trains after holi

होली पर हवाई किराये भर रहे ऊंची उड़ान, ट्रेनों में तत्काल का सहारा, देखें- पूरी डिटेल

Tue, 03 Mar 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Mar 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
seats crisis in many trains after holi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

होली मनाने फ्लाइट से लखनऊ आने की सोच रहे लोगों को अच्छी खासी जेब ढीली करनी पड़ेगी। 10 मार्च को होली है। ऐसे में छह या सात मार्च को मुंबई या दिल्ली से लखनऊ आने वालों को महंगी फ्लाइटें लेनी पड़ेंगी। मुंबई से लखनऊ का किराया 22 हजार रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यह 5000 रुपये के आसपास रहता है।

विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली से लखनऊ का किराया 10,500 हो गया है, जो 2000 के आसपास रहता है। उधर, होली बाद लखनऊ से वापसी की भी कई फ्लाइटों के किराए बढ़ने शुरू हो गए हैं। सात मार्च को मुंबई से लखनऊ आने वाली दोपहर सवा एक बजे की गो एयर की फ्लाइट का किराया 22,888 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन


वहीं एयर इंडिया की सुबह 7.55 बजे की फ्लाइट का किराया 16,405 रुपये है। दिल्ली से लखनऊ आने पर एयर इंडिया की शाम 6.30 बजे की फ्लाइट का किराया 11,052 रुपये, विस्तारा की शाम 4.05 बजे की फ्लाइट का किराया 10,500 रुपये और बंगलुरु से लखनऊ की शाम 6.55 बजे की गो एयर की फ्लाइट का किराया 20,503 रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें- होली बाद लखनऊ से वापसी का किराया

seats crisis in many trains after holi
प्रतीकात्मक तस्वीर
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/epaper.amarujala.com/2020/03/03/img_5e5e39bfc0192.jpg

एलटीटी एक्सप्रेस की वेटिंग 200 के करीब

seats crisis in many trains after holi
प्रतीकात्मक तस्वीर

होली मनाने के बाद दिल्ली व मुंबई लौटने में ट्रेनों का सफर मुश्किल भरा होगा। ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। मुंबई जाने वाली गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की वेटिंग 200 के करीब पहुंच गई है वहीं दिल्ली के लिए एसी एक्सप्रेस में यह आंकड़ा 150 तक पहुंच गया है।  

होली का पर्व 10 मार्च को मनाया जाएगा। दिल्ली व मुंबई में रोजगार कर रहे हजारों लोग त्यौहार मनाने लखनऊ आएंगे। घर पर त्यौहार मनाकर वापसी का सिलसिला 12 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके लिए टिकट बनवा रहे हैं। इससे लखनऊ से मुंबई व दिल्ली की ट्रेनों में वेटिंग तेजी से बढ़ रही है।

हालांकि, पिछले वर्षों की तुलना में वेटिंग का आंकड़ा कम ही है, लेकिन कन्फर्म सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। 12 से 15 मार्च तक वापसी वालों का रेला चारबाग, लखनऊ जंक्शन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर उमड़ेगा। हालांकि, यात्रियों को होली स्पेशल ट्रेनों से राहत की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए तेजस, शताब्दी व डबलडेकर में भी सीटें उपलब्ध हैं।

ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति

seats crisis in many trains after holi
प्रतीकात्मक तस्वीर
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/epaper.amarujala.com/2020/03/03/img_5e5e3a35ac25b.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed