फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seats are vacant after third counseling

29,334 शिक्षक भर्ती: तीसरी काउंसलिंग के बाद भी पद खाली

Sat, 23 Aug 2014 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 Aug 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
seats are vacant after third counseling

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रही गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तीसरी काउंसलिंग के बाद भी 269 पद खाली हैं।

विज्ञापन


जिले को आवंटित गणित-विज्ञान टीचर के 400 पद के सापेक्ष तीन काउंसलिंग में महज 131 अभ्यर्थी ही शामिल हुए हैं। आवंटित पद के सापेक्ष गणित के 129 और विज्ञान के सर्वाधिक 140 पद खाली हैं।

शासन स्तर पर परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जिले को गणित और विज्ञान के 200-200 पद आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


आवंटित पद के सापेक्ष जिले में तीन बार काउंसलिंग कराई गई। बेसिक शिक्षा महकमे की ओर से जारी की गई तीसरी मेरिट लिस्ट में मेरिट काफी नीचे भी रही।

बावजूद इसके अभी तक मात्र 131 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई है। इनमें गणित के 71 और विज्ञान के 60 अभ्यर्थी शामिल हैं।

पहली काउंसलिंग में गणित के 35 और विज्ञान के 24, दूसरी में गणित के 19 और विज्ञान के 15 और तीसरी काउंसलिंग में गणित के 17 और विज्ञान के 21 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिसाब से तीन काउंसलिंग के बाद भी 269 पद खाली हैं।

चौथी काउंसलिंग के आसार
तीन काउंसलिंग के बाद भी आधे पद न भरने से गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चौथी काउंसलिंग के आसार बढ़ गए हैं।

विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले को आवंटित सीट के सापेक्ष काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम होने से अभी दो काउंसलिंग और कराई जा सकती है।

हालांकि अभी चौथी काउंसलिंग के लिए कोई आदेश नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed