फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seat not alloted to meritorious students

लविवि : मेरिट वाले छात्र को ही अलॉट नहीं की सीट

Sun, 03 Oct 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Seat not alloted to meritorious students
लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक प्रवेश काउंसिलिंग में तकनीकी दिक्कतों का समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। वहीं बीसीए में तो मेरिट के ही विद्यार्थी को सीट अलॉट नहीं करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर छात्रों ने विवि प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खास ये कि विवि प्रशासन भी मान रहा है कि दिक्कत है, लेकिन वह इसका समाधान नहीं निकाल पा रहा है।
विज्ञापन

बीसीए के एक विद्यार्थी ने बताया कि वह ओबीसी कैटेगरी की मेरिट में है। उसने विवि द्वारा जिस दिन से च्वॉइस फिलिंग शुरू की गई, उसी दिन च्वॉइस फिल की और अपने डाक्यूमेंट भी अपलोड कर दिए। इसके बाद भी जब सीट अलॉटमेंट हुआ तो उसे सीट नहीं मिली। इसी तरह की शिकायतें कुछ अन्य विद्यार्थियों ने भी की हैं। वहीं शनिवार को बीए, बीएससी मैथ्स व बायो की च्वॉइस फिलिंग का आखिरी दिन था। छात्रों को अपनी च्वॉइस भरने आदि प्रक्रिया में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने कहा कि ऐसी सूचना विद्यार्थी की तरफ से नहीं मिली है। इसे दिखवाया जाएगा और मेरिट के विद्यार्थी को सीट जरूर मिलेगी। जिन विद्यार्थियों ने मेल, फोन या फिजिकल संपर्क किया उनकी तकनीकी दिक्कत भी दूर करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में हमने ईडब्ल्यूएस, फिजिकल हैंडीकैप आदि सर्टिफिकेट वेरिफाई न करवाने वाले विद्यार्थियों को 03 अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर 01 बजे के बीच लविवि बुलाया है। ताकि उनका दावा खराब न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें 120, ब्रोशर में 60 का उल्लेख
लविवि प्रशासन ने नए सत्र 2021-22 में प्रवेश से पहले बीसीए की सीटें 60 से बढ़ाकर 120 करने का निर्णय लिया था। मगर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर अपलोड किए गए ब्रोशर में बीसीए की 60 सीटों का ही उल्लेख है। इसे लेकर भी छात्र पसोपेश में हैं और वे इसके अनुसार अपनी सही स्थिति का आंकलन भी नहीं कर पा रहे हैं। इस पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन मौन है।

पीजी अभ्यर्थी अपलोड करें प्रमाण पत्र
लविवि प्रशासन ने सत्र 2021-22 की पीजीईटी-2021 प्रवेश के अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि 03 से 05 अक्तूबर तक विवि की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर अपने लॉगिन आईडी से प्रमाणपत्र अपलोड कर दें। अभ्यर्थियों को स्नातक के अंक व अंकपत्र, ओबीसी प्रमाणपत्र, एससी-एसटी प्रमाणपत्र, एससी-एसटी के अभ्यर्थियों जिन्होंने जीरो फीस का आवेदन किया है का आय प्रमाणपत्र अपलोड करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed