फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Search Intensifies for Suspected Terrorists Linked to Tehreek-e-Taliban Hindustan

UP: गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ में खुले कई राज, तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान से जुड़े साथियों की तलाश तेज

Sat, 25 Apr 2026 07:58 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 07:58 AM IST
सार

यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ में कई राज खुले हैं। इसके बाद तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान से जुड़े साथियों की तलाश तेज कर दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Search Intensifies for Suspected Terrorists Linked to Tehreek-e-Taliban Hindustan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

आतंकी हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला और समीर खान से पूछताछ के लिए यूपी एटीएस सोमवार को अदालत से पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का अनुरोध करेगी। रिमांड मिलने पर दोनों से तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान के मंसूबों का पता लगाया जा जाएगा। एटीएस दोनों से पूछताछ के आधार पर इस माड्यूल के बाकी सदस्यों का पता लगा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि आईएसआई ने भारत की सुरक्षा और अखंडता को खतरे में डालने के लिए यह नया तरीका अख्तियार किया है। हाल ही में देहरादून से गिरफ्तार विक्रांत कश्यप भी इस नेटवर्क का हिस्सा था। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय खुफिया एजेंसी के इनपुट पर कई राज्यों में तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान से जुड़े माड्यूल्स आईएसएस द्वारा तैयार करने की सूचना राज्यों से साझा की गई थी। 

विज्ञापन

नारे लिखने का काम सौंपा गया था

इसके बाद उत्तराखंड और यूपी में तीन संदिग्धों को दबोचा गया है। इनका संपर्क देश के कई राज्यों के युवाओं से था, जिन्हें आईएसआई ने इस माड्यूल का हिस्सा बनाया है। इन सभी को सैन्य ठिकानों, सरकारी इमारतों आदि पर तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान नारे लिखने का काम सौंपा गया था, ताकि आमजन में दहशत फैलाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तुषार चौहान के परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि उसने चार साल पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर रहकर सोशल मीडिया पर ही व्यस्त रहता था। एटीएस को उसके मोबाइल से कुछ ऐसे लेनदेन भी मिले हैं, जिनमें संदिग्ध खातों से रकम भेजी गई थी। एटीएस की पूछताछ में उसने कबूला है कि यह रकम वह हैंडलर द्वारा बताए गए लोगों को देता था। 

पिस्टल मिली गिफ्ट, महिला हिंदूवादी नेता थी टारगेट

जांच में सामने आया है कि तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान में शामिल होने पर पाकिस्तानी हैंडलर पिस्टल बतौर गिफ्ट भेजते थे। यह जानकारी भी मिली है कि तुषार और समीर ने गाजियाबाद में एक हिंदूवादी संगठन की महिला पदाधिकारी की रेकी की थी। यह काम उन्होंने आईएसआई और गैंगस्टर शहजाद के इशारे पर किया था। शहजाद ने उसे सही मौका आने पर टारगेट को मारने के लिए कहा था। दोनों ने दिल्ली और लखनऊ के आरएसएस के दफ्तरों की भी रेकी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed