फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Search for cardiac technician who helped fake doctor with 12th pass

Lucknow News: 12वीं पास फर्जी डॉक्टर के मददगार कार्डियक टेक्नीशियन की तलाश

Thu, 23 Apr 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Search for cardiac technician who helped fake doctor with 12th pass
आरोपी हस्साम अहमद। 
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पकड़े गए 12वीं पास फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद के मददगारों में कार्डियोलॉजी विभाग के एक टेक्नीशियन का नाम आ रहा है। केजीएमयू प्रशासन इसकी तलाश कर रहा है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि फर्जी डॉक्टर की मदद करने वाला कार्डियक टेक्नीशियन कार्डियो सेवा संस्थान का सहसंस्थापक भी है। इसी संस्थान के नाम पर हस्साम और उसके साथी स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को जोड़ते थे। इस टेक्नीशियन के साथ ही लारी कार्डियोलॉजी से ही पढ़ाई करने वाला एक पूर्व मेडिकल छात्र का नाम भी मददगारों की सूची में आ रहा है। इस समय यह राजधानी के ही एक निजी संस्थान में काम कर रहा है। ऐसे में केजीएमयू प्रशासन और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन संपर्कों का स्वरूप क्या था और वे किस हद तक फैले हुए थे। पुलिस व केजीएमयू प्रशासन की पूछताछ में ब्रेनवॉश और धर्मांतरण जैसे गंभीर दावे शामिल हैं। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और अधिकारी तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकालने की बात कह रहे हैं। केजीएमयू प्रशासन ने भी कहा है कि यदि किसी भी कर्मचारी या छात्र की संलिप्तता पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






बाहरी लोगों के संपर्क में न रहें, कॉन्फ्रेंस का करें सत्यापन

डॉ. केके सिंह ने बताया कि बुधवार को केजीएमयू परिसर में मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्रों को बाहरी लोगों के किसी भी लालच या झांसे में न आने की सख्त सलाह दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया कि अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान या गुमराह करने की कोशिश करता है, तो इसकी शिकायत तुरंत की जाए। किसी भी संस्थान या कॉन्फ्रेंस से संबंधित जानकारी को आधिकारिक माध्यमों से सत्यापित करना जरूरी है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है और कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed