{"_id":"669a87417aff04c1cc07792e","slug":"sdm-suspended-for-making-different-riport-in-same-issue-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: एक ही मामले में अलग अलग रिपोर्ट लगाने वाले एसडीएम निलंबित, जानें- क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: एक ही मामले में अलग अलग रिपोर्ट लगाने वाले एसडीएम निलंबित, जानें- क्या है पूरा मामला
Fri, 19 Jul 2024 09:03 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:03 PM IST
सार
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने एसडीएम इकौना के पद पर तैनाती के दौरान गंभीर अनियमितता बरती थी। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीसीएस अरुण कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एसडीएम इकौना के पद पर रहते हुए गिलौला के एक मामले में दो अलग-अलग रिपोर्ट लगाना अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को महंगा पड़ गया। शासन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
जिले की इकौना तहसील में वर्ष 2023 में पीसीएस अरुण कुमार एसडीएम के पद पर तैनात थे। उस समय इकौना तहसील के गिलौला कस्बा निवासी अफसर अली पुत्र हाजी मोहम्मद शफी ने अपने इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद के लिए आईजीआरएस नंबर 14118123000171 पर आवेदन किया था जिसमें 14 नवंबर 2023 को तत्कालीन एसडीएम के रूप में इन्होंने आवेदक को अपात्र बताते हुए अपनी रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
बाद में जब अफसर अली ने दोबारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद के लिए आईजीआरएस नंबर 14118123000188 पर आवेदन किया तब एसडीएम अरुण कुमार ने उसे पात्र बताते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दिया।
विज्ञापन
एक ही मामले में दो अलग अलग विरोधाभाषी रिपोर्ट को शासन ने गंभीर अनियमितता मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। अरुण कुमार मौजूदा समय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे।