कपिल शर्मा के शो का स्क्रिप्ट राइटर गिरफ्तार, जानें गुनाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के लाफ्टर शो के स्क्रिप्ट राइटर केरा सिंह उर्फ रामाभिषेक को यूपी एसटीएफ ने मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। आजमगढ़ में डबल मर्डर के एक मामले में पिछले सात वर्ष से वह वांछित चल रहा था।
उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी था। मुंबई में यह रोहित सिंह के नाम पर रहकर बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहा था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि आजमगढ़ के थाना-मेहनाजपुर में केरा सिंह के बाबा स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह गांव के स्कूल में मैनेजर थे।
कारबाइन से किया था हमला
उनका भूमि विवाद गांव के ही पूर्व प्रधान भूरे सिंह से चल रहा था। 2009 में मनोज सिंह उर्फ पतरू, अनिल सिंह पुत्र विभूति नारायण सिंह व उसके बेटे केरा ने अपने साथियों के साथ विरोधियों पर कारबाईन से हमला बोल दिया था।
इसमें राम नरेश शर्मा व रामेश्वरराम की मृत्यु हो गई थी। वारदात में तीन अन्य घायल हो गए थे। घटना के बाद से केरा फरार चल रहा था। एसटीएफ ने केरा को अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार किया। गुरुवार को मुंबई की एक अदालत से 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया।