फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SCR will be built on the lines of NCR: Path for formation cleared

एनसीआर की तर्ज पर बनेगा एससीआर: गठन का रास्ता हुआ साफ, लखनऊ से सटे हुए यह जिले होंगे शामिल

Fri, 10 Nov 2023 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Nov 2023 06:55 AM IST
सार

अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि एससीआर के गठन और इसके लिए तैयार होने वाली योजनाओं के बारे में विधेयक के प्रारूप में विस्तृत उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
SCR will be built on the lines of NCR: Path for formation cleared
इस प्रक्रिया से लखनऊ सहित आसपास के जिलों का विकास होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ समेत आसपास के 5 अन्य जिलों को मिलाकर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर बनने वाले एससीआर में हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली व बाराबंकी को भी शामिल किया जाएगा। इसके गठन के लिए उप्र. राज्य राजधानी क्षेत्र व अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2023 का प्रारूप तैयार किया गया है। आवास विभाग द्वारा तैयार विधेयक के प्रारूप पर आम जनता से 30 नवंबर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन


आवास विभाग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एससीआर गठन को लेकर कोई भी व्यक्ति तय समय सीमा तक अपने सुझाव व आपत्तियां शनिवार से ही मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक के ई-मेल ctcpup@gmail.com पर भेज सकता है। विधेयक के प्रारूप को आवास विभाग की वेबसाइट https://awas.upsdc.gov.in और आवास बंधु की वेबसाइस https://www.awasbandhu.in पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


सीएम की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विकास परिषद का गठन
अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि एससीआर के गठन और इसके लिए तैयार होने वाली योजनाओं के बारे में विधेयक के प्रारूप में विस्तृत उल्लेख किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विकास परिषद का गठन किया जाएगा। मुख्य सचिव उपाध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव आवास पदेन सदस्य संयोजन होंगे। इसके अतिरिक्त एक कार्यकारी समिति भी होगी। इसके अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी होगा। इसके द्वारा क्षेत्रीय प्लान बनाया जाएगा। फंक्शनल प्लान, मास्टर प्लान, विकास योजना और प्रोजेक्ट प्लान बनाने के लिए अधीनस्थ अभिकरणों विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय विकास परिषद को विशेष अधिकार
क्षेत्रीय विकास परिषद को संबंधित विकास प्राधिकरणों को निर्देश देने का अधिकार होगा। परिषद को अपने क्षेत्र के अंतर्गत विकास प्राधिकरणों के विकास क्षेत्र की घोषणा, मास्टर प्लान की स्वीकृति, संशोधन व पुनरीक्षण के संबंध में शासन के बराबर अधिकार होगा। परिषद क्षेत्रीय प्लान की विषय वस्तु सर्वे व स्टडीज व इसमें संशोधन भी करा सकेगा।

27826 वर्ग किमी क्षेत्रफल
एससीआर में मौजूदा समय में छह जिलों को रखा गया है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी कुल आबादी 22941300 और क्षेत्रफल 27826 वर्ग किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed