फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scout and guide election

Lucknow News: प्रादेशिक मुख्य आयुक्त के लिए डॉ. महेंद्र देव का नामांकन मंजूर

Fri, 08 Dec 2023 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
scout and guide election
लखनऊ। भारी उठापटक और हंगामे के बीच बृहस्पतिवार को भारत स्काउट एंड गाइड के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त के नामांकन में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव के नाम पर मुहर लग गई। निर्वाचन अधिकारी ने एसीपी नेहा त्रिपाठी और एसीएम-5 की मौजूदगी में देर शाम इसकी घोषणा कर दी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री और प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि प्रादेशिक मुख्यालय, गोल मार्केट महानगर में भारत स्काउट एंड गाइड में प्रादेशिक मुख्य आयुक्त पद के लिए नामांकन की स्क्रूटनी होनी थी। स्क्रूटनी का काम निर्वाचन अधिकारी बंद कमरे में करा रहे थे। इसका विरोध किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। शाम चार बजे के बाद एसीपी नेहा त्रिपाठी और एसीएम पंचम ने पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और स्क्रूटनी प्रक्रिया कराई। इसके बाद डॉ. महेंद्र देव के नामांकन को मंजूरी मिल गई। इससे संघ के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ का आरोप था कि निदेशक के नामांकन को अमान्य करार देने की साजिश रची जा रही थी। विरोध के बाद उसे मान्य किया गया। वहीं निर्वाचन अधिकारियों ने इसे निराधार करार दिया। उनके अनुसार, प्रकिया पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed