{"_id":"6907c37675bf385cd002cade","slug":"scientists-wifes-purse-stolen-from-rapti-sagars-first-ac-lucknow-news-c-13-knp1050-1452717-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राप्तीसागर की फर्स्ट एसी में वैज्ञानिक की पत्नी का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राप्तीसागर की फर्स्ट एसी में वैज्ञानिक की पत्नी का पर्स चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। राप्तीसागर की फर्स्ट एसी में वैज्ञानिक की पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में गहने थे, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। वैज्ञानिक पत्नी के साथ महाराष्ट्र के हिंगणाघाट से लखनऊ आ रहे थे। मामला चारबाग जीआरपी में दर्ज कराया गया।
मामला बीती 28 अक्तूबर का है। वर्धा, महाराष्ट्र निवासी वैज्ञानिक डॉ. मनीष भोयर तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर के बीच चलने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी की सीट संख्या ई-13 व 14 पर पत्नी भाग्यश्री के साथ यात्रा कर रहे थे। उरई रेलवे स्टेशन पार किया तो उनकी पत्नी ने अपना पर्स गायब पाया। काफी खोजने के बाद भी पर्स नहीं मिला। पर्स में एक मंगलसूत्र, एक रानीहार, एक कड़ा, एक अंगूठी, दो कान के कुंडल, एक चेन, दो कान की चेन, जिसे मिलाकर करीब 125 ग्राम सोना था। लखनऊ पहुंचने के बाद उन्होंने जीआरपी प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह को चोरी को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला झांसी जीआरपी का है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए एफआईआर झांसी जीआरपी को भेज दी गई है।
सुरक्षा पर उठाए सवाल
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि रेलवे एस्कॉर्ट, जीआरपी व आरपीएफ की लापरवाही के चलते ऐसी स्थितियां पैदा हो रही हैं। फर्स्ट एसी बोगियों में भी यात्री सुरक्षित नहीं हैं। उनका सामान चोरी हो रहा है। ऐसे में अन्य बोगियों के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
इधर, अमृत भारत ट्रेन से पर्स चोरी
आनंदविहार से बापूधाम मोतिहारी जाने वाली गाड़ी संख्या 15568 अमृत भारत एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-6 की सीट संख्या 79 पर यात्रा करने वाली महिला मुसाफिर का पर्स चोरी हो गया। महिला ने मौके पर उपस्थित आरपीएफ व जीआरपी से इसकी शिकायत की है। साथ ही बोगी में लगे सीसीटीवी जांचने की अपील की है।