{"_id":"5e15dd988ebc3e880e396a23","slug":"schools-will-be-closed-till-10-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक ठंड के कारण 10 जनवरी तक प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक सभी स्कूल बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्यधिक ठंड के कारण 10 जनवरी तक प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक सभी स्कूल बंद रहेंगे
Thu, 09 Jan 2020 11:17 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी लखनऊ ने प्री प्राइमरी से कक्षा 8 के स्कूलों में 10 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। आदेश का कड़ाई से अनुशासन न करवाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। लखनऊ में सुबह से ही हल्की बारिश होती रही जिससे सर्दी और बढ़ गई। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी ऐसा ही हाल रहा। रायबरेली, अयोध्या व अमेठी सहित कई जिलों में बारिश से टीईटी परीक्षा 2019 देने पहुंचे परीक्षार्थियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके पहले, चार दिनों से जारी पारे के उतार-चढ़ाव के तेवरों का दौर लखनऊ में मंगलवार को भी जारी रहा। रात से ही आसमान में छाये बादलों ने सुबह धूप के साथ लुकाछिपी की शुरुआत कर बारिश बूंदाबांदी की आहट दी, लेकिन हवा के झोंकों संग धूप खिली रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से मौसम के तेवर सामान्य होने का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से मौसम के तेवर सामान्य होने लगेंगे, लेकिन पहाड़ों पर हुई हालिया बर्फबारी के बाद से वहां से आने वाली उत्तर-पश्चिम हवायें वीकएंड तक मौसम शुष्क बना सकती है।
ड्राई वेदर कंडीशन सक्रिय होने से रातों को गलन भरी ठंड शनिवार-रविवार से फिर से दस्तक दे सकती है, न्यूनतम पारे में गिरावट होगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों के मुकाबले सरक कर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
रात को ठंड के तेवर हवाओं के झोंको ने बढ़ाये। वायुमंडल में अधिकतम अर्द्रता स्तर 94 प्रतिशत दर्ज हुआ।