{"_id":"64f85f694523c4ceb808fe0c","slug":"schools-will-be-allocated-for-teachers-transferred-to-other-districts-till-16-september-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा परिषद: एक से दूसरे जिले में तबादला पाने वाले का स्कूल आवंटन आदेश जारी, कब तक चलेगी प्रक्रिया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा परिषद: एक से दूसरे जिले में तबादला पाने वाले का स्कूल आवंटन आदेश जारी, कब तक चलेगी प्रक्रिया?
Wed, 06 Sep 2023 08:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Sep 2023 08:32 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में तबादला पाने वाले शिक्षकों के लिए स्कूलों के आवंटन का आदेश जारी कर दिया गया है। यह प्रक्रिया 16 सितंबर तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में तबादला पाए शिक्षकों का इंतजार खत्म हुआ। विभाग 13 सितंबर से उनके स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगा और 19 सितंबर तक इसे पूरा करेगा। स्कूल आवंटन होने के साथ ही दो माह से बाधित वेतन भी जारी करने का रास्ता साफ होगा। इससे शिक्षकों को दोहरे संकट से राहत मिलेगी और स्कूलों में पठन-पाठन की प्रक्रिया भी सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के अनुसार एक से दूसरे जिले में तबालदा पाए शिक्षकों का स्कूल आवंटन एनआईसी के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। बीएसए के लॉगिन पर उपलब्ध शिक्षकों व विद्यालयों की सूची के अनुसार विद्यालय आवंटन किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कमी मिलने पर बीएसए संशोधन कर आवश्यक कार्यवाई करेंगे। परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के अनुसार 13 सितंबर को सभी मंडल (ग्रामीण व नगरीय संवर्ग) के प्रधानाध्यापक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय को स्कूल आवंटन होगा।
विज्ञापन
इसी क्रम में 15 सितंबर को बस्ती, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, देवीपाटन, मुरादाबाद, कानपुर, आजमगढ़ व सहारनपुर मंडल के सहायक अध्यापक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का स्कूल आवंटन होगा। जबकि 16 सितंबर को मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ व गोरखपुर मंडल के सहायक अध्यापक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबी कवायद के बाद जून के अंत में 16614 शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में तबादला किया था। हालांकि इसके बाद इसमें कार्य मुक्त करने से लेकर कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर कई पेंच फंसे और विभाग बार-बार इसकी तिथि आगे बढ़ा रहा था। इसे लेकर कई बार शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। वहीं दो महीने से तबादले के बाद शिक्षकों का वेतन भी फंसा हुआ है और शिक्षकों के कार्यमुक्त होने से कई स्कूलों में पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है।