{"_id":"5a4be3564f1c1bcd6d8b7905","slug":"schools-to-remain-closed-due-to-cold-wave-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड :12वीं तक के सभी स्कूल 4 जनवरी तक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड :12वीं तक के सभी स्कूल 4 जनवरी तक रहेंगे बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं
- फोटो : amar ujala
कड़ाके की ठंड को देखते हुए लखनऊ के डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को चार जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रस्तावित प्रैक्टिकल या अन्य कोई परीक्षा संचालित कराने वाले स्कूल-कॉलेजों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पूर्व में जारी आदेश में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों को चार जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे, जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 9 बजे से किया गया था।
मगर अब बढ़ती सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने इन स्कूलों में भी चार जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।