{"_id":"5d4099008ebc3e6ca302b92a","slug":"school-van-driver-on-infinite-strike-from-today-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से स्कूली वाहन चालकों की बेमियादी हड़ताल, बच्चों को भेजने के लिए करा लें दूसरा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से स्कूली वाहन चालकों की बेमियादी हड़ताल, बच्चों को भेजने के लिए करा लें दूसरा इंतजाम
Wed, 31 Jul 2019 06:01 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
स्कूल वैन
परिवहन विभाग के प्राइवेट ऑपरेटरों के स्कूली वाहनों की उम्र 15 से घटाकर 10 साल करने के विरोध में बुधवार से बेमियादी हड़ताल का एलान किया गया है। इसके चलते शहर के 1650 स्कूली वाहन नहीं चलेंगे। ऐसे में अभिभावकों को बच्चे स्कूल छोड़ने व लाने के लिए दूसरा इंतजाम करना होगा। इससे पहले ऑपरेटरों की आरटीओ से बातचीत भी हुई, पर कोई सहमति नहीं बन सकी।
लखनऊ व्हीकल ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि स्कूल के स्वामित्व वाले वाहनों की उम्र 15 साल रखी गई है। वहीं, प्राइवेट ऑपरेटरों के स्कूली वाहनों की उम्र कम कर दी गई है। इसके विरोध में हड़ताल शुरू होगी, जो मांग पूरी होने के बाद खत्म होगी।
उधर, परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि लखनऊ व्हीकल ओनर्स वेलफेयर एसो. के प्रतिनिधि मंडल ने स्कूली वाहन की उम्र 10 साल करने का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा है। इस पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
कुल वाहन 1650
वैन 1400
बसें 250

Trending Videos
25 हजार छात्र-छात्राएं होंगी प्रभावित
प्राइवेट ऑपरेटरों के वैन एवं बस की हड़ताल से लगभग 25 हजार छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगी। एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि 1450 वैन में लगभग 15 हजार और 250 बसों में 10 हजार बच्चे रोजाना स्कूल आते-जाते हैं। बच्चों के परिवारीजनाें को हड़ताल की सूचना दे दी गई है।
न्यायालय में याचिका
परिवहन विभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) अरविंद कुमार पांडेय के मुताबिक स्कूल स्वामित्व के वाहन की उम्र 15 साल एवं निजी ऑपरेटरों के स्कूल वाहन की 10 उम्र तय करने के संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। न्यायालय ने याचिका में दर्ज स्कूली वाहन को सही माना, जिसके आधार पर नई नियमावली बनी। इसके बाद 8 जुलाई को याचिका खारिज कर दी गई।