जानिए! कब तक बंद रहेंगे राजधानी के स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी के 12वीं तक के स्कूल पांच जुलाई तक बंद रहेंगे।
डीएम राजशेखर ने रविवार को यह आदेश जारी किया। छह जुलाई को रविवार है।
इसलिए स्कूल सात जुलाई को खुलेंगे। यह आदेश हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूलों पर लागू होगा।
बीएसए और डीआईओएस को आदेश पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि नए शैक्षिक सत्र में एक जुलाई से स्कूल खुलने वाले थे।
उम्मीद लगाई जा रही थी कि जून के अंत तक मानसून आ जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन मानसून नहीं आया और मौसम का तापमान पहले की तरह ही असहनीय बना हुआ है।