फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   school manager beat old age gaurdian

स्कूल प्रबंधक ने बुजुर्ग को पीटा, रिवॉल्वर तान दी धमकी

Fri, 01 Oct 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
school manager beat old age gaurdian
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में साल भर की फीस जमा करने को लेकर स्कूल प्रबंधक व बुजुर्ग अभिभावक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नाराज प्रबंधक ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी। इसके बाद लाइसेंसी रिल्वाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, बरौना चौधरीखेड़ा में हरिपाल पाल परिवार सहित रहते हैं। बुजुर्ग हरिपाल पाल के मुताबिक, उनकी दो पोतियां मां श्री विंध्यवासिनी स्कूल विजय नगर, निलमथा में पढ़ती हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी पोतियों की फीस जमा करने गए थे। स्कूल प्रबंधक ज्ञान चंद्र यादव ने हरिपाल पाल से साल भर की पूरी फीस जमा करने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए जब पूरी फीस जमा करने में असमर्थता जताई तो ज्ञानचंद्र यादव भड़क गए और गाली देते हुए पीटने लगे। विरोध करने पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी देकर स्कूल से बाहर धकेल दिया। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed