{"_id":"faa28c877589f22f19b43845aeecf3af","slug":"school-computers-being-used-in-many-govt-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों में घूम रहा स्कूलों का कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों में घूम रहा स्कूलों का कंप्यूटर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूलों को मिले कंप्यूटर से तहसील व अन्य कार्यालयों का काम किए जाने को शासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर इन कंप्यूटरों को तत्काल स्कूलों में वापस भेजने को कहा है ताकि बच्चों को इसकी शिक्षा दी जा सके।
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा देने की व्यवस्था है।
इसके लिए स्कूलों में कंप्यूटर भी भेजे गए लेकिन अधिकतर जिलों के स्कूलों के कंप्यूटर जनगणना समेत अन्य कार्यों के लिए लगा दिए गए हैं। राजधानी के अधिकतर स्कूलों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए अंशकालिक अनुदेशक भी रखे गए हैं लेकिन कंप्यूटर न होने की वजह से वे बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं।
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल से बाहर जहां भी कंप्यूटर भेजे गए हैं उन्हें वापस लिया जाए। इस संबंध में शीघ्र ही समीक्षा की जाएगी कि कितने कंप्यूटर अब तक वापस आ चुके हैं।